नयी दिल्ली। गैस सिलेंडर आज के समय में सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। देश की बड़ी आबादी गैस सिलेंड का इस्तेमाल करती है। मगर बावजूद इसके ज्यादातर लोग गैस सिलेंडर कनेक्शन पर मिलने वाले फायदों के बारे में नही जानते। इनमें गैस सिलेंडर से दुर्घटना पर मिलने वाला 6 लाख रु तक का फ्री इंश्योरेंस भी शामिल है। इसी तरह ऑनलाइन तरीकों से गैस सिलेंडर बुक करने पर कैशबैक के बारे में भी ज्यादातर लोग नहीं जानते। इनके अलावा एक और तरीका है जिससे आप गैस सिलेंडर पर पैसे बचा सकते हैं।
खुद लाएं सिलेंडर और पैसे बचाएं
गैस सिलेंडर पर पैसे बचाने का एक और तरीका है। जब आप गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो उसमें डिलिवरी चार्ज भी शामिल होता है। यदि आप होम डिलिवरी के बजाय गैस एजेंसी जाकर खुद सिलेंडर लेते हैं तो आपको कुछ पैसों की बचत जरूर होगी। जितना भी डिलिवरी चार्ज होगा आप उसे गैस एजेंसी से वापस ले सकते हैं। कोई एजेंसी इसके लिए मना नहीं कर सकती।
कितना पैसा मिलेगा वापस
इस समय गैस सिलेंडर का डिलिवरी चार्ज 19 रु से 50 रु तक है। यानी आपको गैस एजेंसी से होम डिलवरी न लेने पर 19 रु से 50 रु तक की बचत हो सकती है। पहले डिलिवरी चार्ज 15 रु वसूला जाता था। करीब 1 महीने पहले ये ही चार्ज बढ़ाया गया है। आप एजेंसी के गोडाउन जाकर सिलेंडर ले सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं। अधिकतर लोग इस फायदे के बारे में भी नहीं जानते।
पैसा न मिलने पर करें शिकायत
वैसे तो कोई गैस एजेंसी डिलिवरी का पैसा लौटाने से इनकार नहीं कर सकती, मगर यदि कोई ऐसा करे तो आपक पास शिकायत का भी विकल्प है। कोई भी गैस एजेंसी यदि पैसा न दे तो आप टोल-फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके उसकी शिकायत कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाले दिए जाते हैं। इसके ऊपर आपको सिलेंडर मार्केट रेट पर मिलेगा।
फ्री में मिलता ये है फायदा
सिलेंडर का रेगुलेटर लीक होने पर आप इसे गैस एजेंसी से फ्री में बदलवा सकते हैं। मगर इसके लिए आपके पास एजेंसी का सब्सिक्रिप्शन वाउचर होना जरूरी है। लीक रेगुलेटर एजेंसी पर जाएं, जहां सब्सक्रिप्शन वाउचर और रेगुलेटर नंबर को मैच किया जाएगा। नंबर मैच होने पर आपका लीक रेगुलेटर बदल जाएगा। ये फ्री सर्विस है और इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
आ गया नया मल्टी-फंक्शनल रेगुलेटर
ग्राहकों के लिए अब एक नया रेगुलेटर आ गया है। इसे मल्टी-फंक्शनल रेगुलेटर कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि ये आपको बताएगा सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है। इस रेगुलेटर की वारंटी लाइफटाइम की होती है। हालांकि मैन्युफैक्चरिंग प्रॉब्लम होने पर ही रेगुलेटर फ्री में बदला जाएगा। अन्य दिक्कतों पर आपको शुल्क देना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications