आप भी अगर कम बजट में कार खरीदने का सपना देख रहे है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। 4 हजार रु से भी कम बजट में हैचबैक कार खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 23। आप भी अगर कम बजट में कार खरीदने का सपना देख रहे है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। 4 हजार रु से भी कम बजट में हैचबैक कार खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। जी हां टाटा मोटर्स अपने पॉपुलर हैचबैक कार टाटा टियागो पर बेहतरीन ऑफर दे रही है जिसमें आप इस कार को फाइनेंस करवाकर आसानी से घर ला सकते हैं। इसके साथ ही बाकी बची हुई कीमत को छोटी-छोटी किस्त में हर महीने चुका सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक एक मामूली महीने की किस्त देकर इस कार को घर ला सकते हैं।

महंगा कार खरीदना भी होगा आसान
उंची कीमत और टाइट बजट के चलते ज्यादातर लोग अपने इस ड्रीम का पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब महंगे कार की भी ख्वाहिश रखने वालों का सपना पूरा होगा। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है तो आप टाटा मोटर्स की मशहूर हैचबैक कार टाटा टियागो का चुनाव कर सकते हैं। बता दें कि टाटा की यह कार सबसे सुरक्षित कारों में से एक है और इससे एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं।
टाटा टियागो पर क्या है ऑफर, जानें यहां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा टियागो की कीमत 4.85 लाख रुपये से लेकर 6.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। cars.tatamotors.com की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फाइनेंस करवाने पर ग्राहक मात्र 3555 रुपये की मंथली ईएमआई देकर इस घर ला सकते हैं। इस ऑफर के बारे में अधिक जानने के लिए आप अपने पास में मौजूद टाटा डीलरशिप के पास जा सकते हैं।
टाटा टियागो का इंजन और फीचर्स काफी खास
इस कार में बीएस6 कम्पलायंट 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर की कैपेसिटी वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6000rpm पर 86PS की पावर और 3300rpm पर 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा इस कार में आपको 15 इंच के एलॉय व्हील के साथ रियर डिफॉगर, 7 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट के सपोर्ट करे साथ आता है। इसके अलावा इसमें आपको Harman का 8 स्पीकर सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह कार फ्लेम रेड, एरिजोना ब्लू, पर्लसेंट व्हाइट, डेटोना ग्रे और प्योर सिल्वर कलर में मौजूद है। सुरक्षा का ख़ास ध्यान रखते हुए कंपनी ने इस कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), स्पीड अलर्ट सिस्टम, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए हैं।
टाटा की गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। कंपनी इस इस ऑफर में हैचबैक से लेकर सेडान और एसयूवी सभी सेग्मेंट के वाहन शामिल हैं। बता दें कि ये ऑफर आगामी 30 अप्रैल तक ही लागू है।
टाटा टियागो पर इस अप्रैल महीने में आप पूरे 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये हैचबैक कार केवल एक इंजन विकल्प के साथ ही बाजार में उपलब्ध है।
टाटा टिगोर की खरीद पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं। इस कार पर अधिकतम 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
टाटा मोटर्स की मशहूर एसयूवी नेक्सॉन देश की सबसे सुरक्षित कार है। इसके डीजल वेरिएंट पर कंपनी 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
टाटा की शारदार एसयूवी हैरियर पर भी इस अप्रैल महीने में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी की खरीद पर आप पूरे 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। टॉप वेरिएंट के साथ 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
