नई दिल्ली, मार्च 13। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी ने अपनी पकड़ी काफी मजबूत कर ली है। इसके ई-स्कूटर की बिक्री काफी अधिक होती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनसे पेट्रोल पर खर्च से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं हीरो इलेक्ट्रिक के कई स्कूटर हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। इनमें एनवाईएक्स एचक्स और ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर शामिल हैं। अगर आपका बजट कम है तो भी टेंशन नहीं। आगे जानिए कम कि कम बजट वाले लोग कैसे हीरो के ई-स्कूटर आराम से खरीद सकते हैं।
10,000 रुपये की डाउन पेमेंट
यदि आपका बजट कम है और आप फिर भी हीरो का ई-स्कूटर लाना चाहते हैं तो महज 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर स्कूटर घर ले आएं। बाकी पैसा आप हर महीने की ईएमआई के रूप में चुका सकते हैं। दरअसल हीरो के ई-स्कूटरों पर ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। ये स्कूटर आराम से फाइनेंस कराए जा सकते हैं।
एनवाईएक्स एचएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स की कीमत 67,540 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 165 किमी तक की बैटरी रेंज के साथ आता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 42 किमी प्रति घंटे तक की है। बात करें हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स की तो उसकी कीमत 55,580 रुपये है। उसकी बैटरी रेंज 82 किमी तक की है। वहीं इसकी टॉप स्पीड भी 42 किमी प्रति घंटे की ही है।
एनवाईएक्स एचएक्स मॉडल की एमआई
आप कोई हीरो इलेक्ट्रिक के एनवाईएक्स एचएक्स मॉडल को फाइनेंस कराए तो महज 10,000 रु की डाउन पेमेंट कर इसे घर ला सकता है। इसकी कीमत है 67,540 रुपये है, जिसमें से आपने पेमेंट कर दी 10 हजार रुपये की। बचे 57540 रु। इसकी 3 साल की एमआई बनेगी। इस पर ब्याज दर होगी 8 फीसदी। यानी आपकी आराम से 36 महीनों की मासिक ईएमआई होगी 1,803 रुपये।
ऑप्टिमा एचक्स मॉडल की ईएमआई
अब बात करते हैं हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी के ऑप्टिमा एचक्स मॉडल की। इसकी कीमत है 55,580 रुपये। 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट आप दे देंगे। बचेंगे 45,580 रुपये। 3 साल की ईएमआई बनेगी। ब्याज दर 8 फीसदी ही होगी। 36 महीनों तक के लिए हर महीने आपकी मासिक ईएमआई होगी 1,428 रुपये।
हीरो इलेक्ट्रिक
हीरो इलेक्ट्रिक भारत की पहली और सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर निर्माता है, जिसके ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हीरो इलेक्ट्रिक भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है। इसके प्रोडक्ट लाइन-अप में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की विस्तृत रेंज शामिल है। आगे हीरो इलेक्ट्रिक भारत में सालाना 50 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने रोडमैप तैयार किया है। इस योजना को लागू करने के लिए कंपनी को 1500 करोड़ रुपये से 2000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इस विजन में देश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में दो ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित करना शामिल है। हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक (एमडी) नवीन मुंजाल के अनुसार भारत में ईवी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि इस समय मांग आपूर्ति से अधिक है। भारतीय दोपहिया बाजार का लगभग 30 प्रतिशत 2025 तक ईवी में जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी और पश्चिमी भारत में ग्रीनफील्ड सुविधाएं बिजनेस से जुड़े भौगोलिक जोखिमों को कम करने में सहायता करेंगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
