Breast Cancer Reason: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। WHO के अनुसार, साल 2020 में पूरी दुनिया में 685,000 महिलाओं की मौत सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर की वजह से हुई है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ब्रेस्ट कैंसर कैसे फैलता है और आप इस बीमारी से बचने के लिए क्या कर सकती हैं।

आखिर ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है?
शरीर के किसी हिस्से में कैंसर तब होता है, जब वहां कि कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ये कोशिकाएं इकट्ठा होकर ट्यूमर बन जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो ट्यूमर आसपास के हिस्सों में भी फैल सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो स्तन कैंसर स्तन के ऊतकों से शरीर के अन्य भागों, जैसे हड्डियों, लीवर या फेफड़ों में फैल सकता है।
कैसे फैलती है ये बीमारी?
लगभग 85% केस में ब्रेस्ट कैंसर का कोई सही कारण नहीं मिला है। ब्रेस्ट कैंसर के चरणों में 0, IA, IB, IIA, IIB, IIIA, IIIB, IIIC और IV चरण शामिल हैं. हर चरण पहले से ज्यादा खतरनाक होता है। सबसे आखिरी चरण को मेटास्टेसिस कहते हैं, जो बेहद खतरनाक होता है, इसमें जान बचने की उम्मीद बेहद कम रहती है।
ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत को समझकर इससे बचा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप कुछ बातों का सही से ध्यान रखेंगे तो आप ब्रेस्ट कैंसर को खुद से कोसों दूर रख सकते हैं। सबसे पहला है ब्रेस्ट कैंसर से बचना है तो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसके अलावा आपको रोजाना एक्सरसाइज करें और सिगरेट-शराब पीना छोड़ देना चाहिए।
इसके अलावा सही साइज का ब्रा पहनें, जो कॉटन का हो। हर 3 से 6 महीने में ब्रा को बदल लें और रात में ब्रा पहननकर न सोएं।
वहीं, अगर आपको ब्रेस्ट या उसके आसपास गांठ का एहसास होता है तो आपको ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। अंडर आर्म्स में गांठ या दर्द, ब्रेस्ट की साइड में बदलाव या फिर ब्रेस्ट या निपल में दर्द, या फिर निपल से खून निकलना भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण है। ब्रेस्ट की स्किन का नीचे से हार्ड होना और ब्रेस्ट स्किन में बदलाव, सूजन, लालिमा दिखना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है।
क्या सिर्फ महिलाओं को होता है ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर किसी को भी हो सकता है। इस बिमारी का खतरा 50 की उम्र के बाद ज्यादा है लेकिन यह 30 के बाद भी हो सकता है इसलिए अगर आपको ब्रेस्ट कैंसर के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications