सोने की घटती कीमतों पर लगा ब्रेक, जान‍िए आज का नया भाव

सोने की कीमत में तेजी आई है। आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। सोना एक बार फिर से ऊपर बढ़ने लगा। सोने के साथ चांदी की कीमत में 3300 रुपए से अधिक की तेजी आई।

नई द‍िल्‍ली: सोने की कीमत में तेजी आई है। आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। सोना एक बार फिर से ऊपर बढ़ने लगा। सोने के साथ चांदी की कीमत में 3300 रुपए से अधिक की तेजी आई। इस सप्‍ताह के शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमत में आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है।

Breaks On Falling Gold Prices Gold Close To 52000

गुरुवार को सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 427 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। आज सोना 51537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने आज 3373 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई। सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव आज 64447 रुपये पर खुला। बुधवार को यह 63074 रुपये पर बंद हुआ था।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

 सोना में 427 रुपए की बड़ी तेजी, चांदी के भाव में 3373 रुपये का उछाल

सोना में 427 रुपए की बड़ी तेजी, चांदी के भाव में 3373 रुपये का उछाल

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 26 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51331 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47208 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38653 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को जहां चांदी की कीमत 63074 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं गुरुवार को इसमें 3373 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी आई और चांदी बढ़कर 66447 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। आपको बता दें कि आईबीजेए वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं है।

 जान‍िए कौन खरीद रहा है सोना

जान‍िए कौन खरीद रहा है सोना

बता दें कि शेयर बाजार में गिरावट और अर्थव्यवस्था में संकट के दौर में तमाम फंड मैनेजर पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोना सेफ हैवन इन्वेस्टमेंट यानी सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं । सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उंचाई पर है। इसी वजह से भारत में सोने में तेजी देखने को मिल रही है।

 दिवाली तक 70 हजारी हो सकता है सोना

दिवाली तक 70 हजारी हो सकता है सोना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।

 मुसीबत की घड़ी में खूब चमका सोना

मुसीबत की घड़ी में खूब चमका सोना

सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+