भारत सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है।
नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस दौरान जरूरी सामानों/सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। इसके चलते मंगलवार को भी देश में हाजिर सोने के बाजार बंद रहे हैं। वहीं, वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

जबकि वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 2.93 फीसद या 1283 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 45,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर मंगलवार शाम 2.87 फीसद या 1261 रुपये की तेजी के साथ 45,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार शाम तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 5.35 फीसद या 2214 रुपये के उछाल के साथ 43,565 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार शाम 5.35 फीसद या 2202 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 43,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही था।
वहीं, क्रूड ऑयल के वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स पर मंगलवार शाम 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 0.68 फीसद या 14 रुपये की तेजी के साथ 2062 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की ही हाजिर कीमतें लगभग स्थिर रही हैं। वैश्विक स्तर पर सोना 1,653 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.14 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
