नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए अलग-अलग कीमत के कई धांसू प्लान ऑफर करती हैं। इनके प्लान्स में कुछ एक जैसे रेट के भी प्लान हैं। मगर इन प्लान्स में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। जैसे एयरटेल और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो दोनों ही 349 रु का प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। पर दोनों के इस प्लान में काफी अंतर है। यहां हम आपको एयरटेल और जियो के 349 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदों के बीच का अंतर बताएंगे। बेशक दोनों कंपनियों के प्लान की कीमत समान है, लेकिन आप दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स में बहुत बड़ा अंतर देखेंगे।
एयरटेल के 349 रु वाले प्लान के बेनेफिट
पहले बात करते हैं एयरटेल के 349 रु वाले प्लान की। 350 रुपये से कम के इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर करती है। आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है।
जानिए अन्य बेनेफिट क्या हैं
एयरटेल के 349 रु वाले प्लान में कई अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं। आपको एयरटेल के 349 रु वाले प्लान में अमेजन प्राइम मेंबरशिप और अनलिमिटेड चेंजेस के साथ फ्री हैलोट्यून्स, 1 साल की वैलिडिटी के साथ फ्री ऑनलाइन कॉर्स, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इतना ही नहीं आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का एक्सेस भी मिलेगा। ऑनलाइन कॉर्स आप शॉ अकेडमी से कर सकते हैं।
जियो का 349 रु वाला प्लान
बात करें जियो के 349 रु वाले प्लान की तो सबसे बड़ा फायदा है डेली 3 जीबी डेटा का। जी हां एयरटेल के मुकाबले जियो 349 रु के प्लान में आपको डेली 2 नहीं बल्कि 3 जीबी डेटा देगी। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा, वो भी सभी नेटवर्कों पर। आपको रोज फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस रिलायंस जियो रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है, जिसका मतलब है कि इस प्लान में जियो ग्राहकों को कुल 84 जीबी डेटा मिलता है।
जानिए अन्य बेनेफिट
अन्य बेनेफिट के बारे में बात करें तो जियो के 349 रु वाले प्लान में ग्राहकों को Jio Cinema सहित अन्य जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। एयरटेल और रिलायंस जियो के 349 रु वाले प्लान्स में आपको डेटा और अन्य बेनेफिट के बीच साफ अंतर दिखाई देगा। एक तरफ जहां एयरटेल प्लान यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर कर रही है, वहीं जियो अपने प्लान में यूजर्स 3 जीबी डेटा रोज दे रही है।
अमेजन प्राइम मेंबरशिप
डेटा के अलावा अन्य बेनेफिट की बात करें तो एयरटेल अपने प्रीपेड उपयोगकर्ताओं को कई अन्य बेनेफिट दे रही है, जिनमें Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जबकि जियो के प्लान में उपयोगकर्ताओं को अमेजन प्राइम का लाभ नहीं मिलता। अमेज़न प्राइम के मासिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 129 रुपये है और ग्राहकों को वार्षिक योजना के लिए 999 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसका मतलब है कि एयरटेल प्लान के साथ आपको अमेज़न प्राइम पर सीधे 129 रुपये रु बचाने का मौका दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
