Borosil Share Price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं, ग्लास और लैब इक्विपमेंट बनाने वाली मशहूर कंपनी Borosil Ltd ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में 120% की तेजी के साथ 11 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफ़िट हुआ है। जबकि रेवेन्यू 15.8% बढ़कर 270.2 रुपए हो गया।

ऑपरेटिंग एफेसीएंसी को दिखाते हुए EBITDA में 56.5% की वृद्धि हुई। तीसरी तिमाही में फायदे में गिरावट के बावजूद कंपनी ने ग्लासवेयर और इक्विपमेंट सेक्शन में मजबूत रेवेन्यू वृद्धि और बाजार मौजूदगी बनाए रखी। BSE पर बोरोसिल लिमिटेड का शेयर सुबह 10 बजे करीब 2.66% उछलकर 362 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
Borosil Ltd के शेयर्स
Borosil Ltd के शेयर्स आज बीएसई पर यानी मंगलवार को गिरते हुए बाजार में तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 2.66% की तेजी के साथ 362 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 357.10 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 516 रुपए नवंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 277 रुपए फरवरी 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 4382 करोड़ रुपए है।
कमाई में जबरदस्त उछाल
Borosil Ltd ने 19 मई को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। तिमाही के आखिर तक कंपनी ने 11 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान समय में यह फायदा 5 करोड़ रुपए था। यानी कंपनी ने इस बार 120% ज्यादा फायदा कमाया है, जो कि कंपनी के सही तरीके से काम करने को दिखाता है।
रेवेन्यू भी बढ़ा बाजार में मजबूत पकड़
कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 15.8% की सालाना वृद्धि के साथ 270.2 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल 233.4 करोड़ रुपए था। कंपनी की यह वृद्धि बताती है कि उसकी बाजार में मांग लगातार बनी हुई है। खासतौर पर ग्लासवेयर और तकनीकी इक्विपमेंट के क्षेत्र में Borosil की मजबूत पकड़ है, जिसने इन नतीजों में अहम भूमिका निभाई।
तीसरी तिमाही में मुनाफा घटा था
अगर तीसरी तिमाही की बात करें तो उस समय Borosil को थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफ़िट 6.4% घटकर 35.5 करोड़ रुपए हो गया था, जबकि रेवेन्यू 338 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। यह गिरावट टेम्प्रेरी मानी जा रही है, क्योंकि चौथी तिमाही में कंपनी ने फिर से तेज़ी से ग्रोथ दर्ज की है।
Borosil Renewables का बड़ा विस्तार
Borosil Group की एक अन्य कंपनी Borosil Renewables ने हाल ही में घोषणा की है कि वह गुजरात के भरूच में अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ा रही है। कंपनी 950 करोड़ रुपए के निवेश से 600 टन हर रोज (TPD) की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने जा रही है। इसके लिए दो नई भट्टियों की स्थापना की जाएगी जिनकी क्षमता 300-300 TPD होगी।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications