Borana Weaves IPO: बोराना वीव्स (IPO) 20 मई को बोली के खुला और देखते ही देखते 3 घंटे में करीब 4 गुना तक सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में निवेशकों की तरफ से अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
आज दूसरे दिन रिटेल निवेशकों ने अभी तक इस आईपीओ में अपने शेयर 25.55 गुना तक सब्सक्राइब कर चुके हैं। इस IPO का साइज़ 145 करोड़ रुपए है और यह आईपीओ 20 से 22 मई तक के लिए खुला है।

बोराना वीव्स आईपीओ ने अपने शेयर का बैंड 205-216 रुपए प्रति शेयर तय किया है। ये आईपीओ कंपनी का नए शेयरों का है। इस आईपीओ का लॉट साइज 69 शेयरों का है।
यानी रिटेल निवेशक को कम से कम 14,904 रुपए लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 897 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है, जिसकी कुल लागत 1,93,752 रुपए होगी। बोराना वीव्स के शेयर 27 मई को स्टॉक BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
Borana Weaves करती है ये काम
बोराना वीव्स कंपनी गुजरात के सूरत में स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी है। इस कंपनी ने अपना बिजनेस 1975 में शुरू किया था। बोराना वीव्स विशेष रूप से फैब्रिक इंडस्ट्री से जुड़ा काम करती है।
यह फाइबर से लेकर फ़ैब्रिक तक का निर्माण करती है। इसमें बिना ब्लीच किए सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक भी शामिल है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्र जैसे कपड़े, इंटीरियर डिजाइन, होम डेकोर जैसी जगहों पर किया जाता है।
बोराना वीव्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन इस दिन होगा बंद
22 मई को सब्सक्रिप्शन क्लोज हो जाएगा। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को हो सकता है। 26 मई को शेयर डीमैट अकाउंट में आएंगे और 27 मई को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसी पर लिस्ट होंगे। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है। इसमें कुल 67 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।
क्यों है निवेशकों की दिलचस्पी?
बोराना वीव्स की सॉलिड फाइनेंशियल बैकग्राउंड और लंबे समय से चल रहा स्थिर बिजनेस मॉडल निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। कंपनी की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और डिटेल क्लाइंट बेस इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। इसके अलावा कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिससे इकट्ठा की गई राशि का इस्तेमाल विस्तार और ग्रोथ के लिए किया जाएगा।
निवेश का अच्छा मौका
अगर आप टेक्सटाइल सेक्टर में किसी भरोसेमंद कंपनी में निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो बोराना वीव्स का यह आईपीओ आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। चूंकि आईपीओ 22 मई तक खुला है, इसलिए आवेदन करने की समय सीमा सीमित है।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
