Stock Market Closing: आज Share Market में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 446.03 अंक की तेजी के साथ 63416.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.20 अंक की तेजी के साथ 18817.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,638 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,033 शेयर तेजी के साथ और 1,453 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 152 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 133 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 27 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 188 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 128 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
एचडीएफसी लाइफ का शेयर आज 37 रुपये की तेजी के साथ 667.20 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 106 रुपये की तेजी के साथ 5,142.80 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 762.50 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 566.10 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,286.40 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
निफ्टी के टॉप लूजर
सिपला का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,009.25 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 55 रुपये की गिरावट के साथ 4,954.25 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 854.20 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
यूपीएल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 674.35 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 720.25 रुपये के स्तर पर बढ़ा।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications