मुम्बई। आज मंगलवार यानी 18 अगस्त 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 477.54 अंक की तेजी के साथ 38528.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.50 अंक की तेजी के साथ 11389.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2931 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1883 शेयर तेजी के साथ और 906 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 142 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 74.76 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
ग्रेसिम का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 667.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 133 रुपये की तेजी के साथ 4,168.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 1,369.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 277.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 369.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 402.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 713.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 764.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 96.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 87.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका


Click it and Unblock the Notifications