नयी दिल्ली। गैस सिलेंडर जरूरत की चीज है। आप हर महीने ही गैस सिलेंडर बुक करते होंगे। पर गैस बुकिंग पर क्या कोई एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलता है? आपका जवाब होगा नहीं। क्योंकि इस समय गैस सब्सिडी भी नहीं मिल रही है। मगर ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको बताएंगे गैस बुकिंग पर मिलने वाले कैशबैक के बारे में। कैशबैक पाने के लिए आपको अमेजन पे से गैस बुक करनी होगी। आइए जानते हैं कैशबैक पाने का पूरा प्रोसेस।
कितने का मिलेगा कैशबैक
आपको अमेजन पे से गैस बुकिंग पर 50 रु का कैशबैक मिलेगा। अमेजन से गैस बुकिंग कराने पर मिलने वाला ये कैशबैक आपका एक्सट्रा बेनेफिट होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन से आप इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस तक का सिलेंडर बुक कर सकते हैं। अगर आप इन तीनों में से किसी भी कंपनी के ग्राहक हैं तो आप अमेजन पे से गैस बुकिंग कर सकते हैं। आपको तीनों ही कंपनियों के अमेजन पे से सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक का फायदा मिल सकता है।
आसान है अमेजन पे से गैस बुकिंग का तरीका
जैसा कि हमने बताया कि आपको अमेजन से ही एलपीजी सिलेंडर बुक करने पर कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए सबसे पहले अमेजन की मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा। अगर आपके मोबाइल में पहले से ही ये ऐप है तो और भी अच्छी बात है। अमेजन ऐप में पेमेंट ऑप्शन में जाएं। फिर गैस सर्विस प्रोवाइडर, जो भी आपका हो, को चुनें। इसके बाद आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या सब्सक्रिप्शन नंबर (गैस कंपनी का) की सहायता आप गैस बुकिंग कर सकते हैं।
कैसे करें पेमेंट
ध्यान रहे कि अमेजन ऐप से जिस समय आप बुकिंग करेंगे तो उसी समय आपको पेमेंट भी करनी होगी। पेमेंट करने के लिए आपके पास जो ऑप्शन होंगे उनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई भी शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि अगर आपके पास अमेजन पे खाते में कुछ पैसा मौजूद है तो आप गैस बुकिंग में उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब तक है मौका
अमेजन के जरिए पेमेंट करते ही आपको तुरंत कंफर्मेशन भी दी जाती है। फिर गैस बुकिंग होने से गैस डिस्ट्रिब्यूटर ग्राहक को बुकिंग आईडी भी भेजते हैं। इस तरह गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद आपको कैशबैक मिलेगा। पर आपको इसके लिए 3 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। आप 1 दिसंबर तक ही इस कैशबैक स्कीम का फायदा ले सकते हैं।
व्हाट्सएप से कराएं बुकिंग
आप व्हाट्सअप के जरिए भी गैस बुकिंग करा सकते हैं। व्हाट्सऐप से गैस बुकिंग बहुत आसान है। व्हाट्सऐप मैसेंजर पर REFILL लिख कर 7588888824 पर भेज दें। ध्यान रहे कि आपका आपका व्हाट्सप अकाउंट का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
