नई दिल्ली, अप्रैल 11। कंपनी के फ्री रिजर्व को कंपनी की पूंजी में जोड़ने के बाद बोनस शेयर जारी किए जाते हैं। नए शेयर मौजूदा फेस वैल्यू पर जारी किए जाते हैं। जब ये शेयर आपकी या किसी भी निवेशक की होल्डिंग में जुड़ते हैं, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा बन जाते हैं। जब ये शेयर आपके खाते में आएंगे तो ये आपके निवेश मूल्य (इंवेस्टमेंट वैल्यू) में वृद्धि नहीं करेंगे, लेकिन निश्चित रूप से आपके शेयरों में शामिल होंगे और आपके शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। आगे जानते हैं उन तीन कंपनियों के बारे में जो बहुत जल्द बोनस शेयर जारी करने जा रही हैं।
डीमैट खाताधारक/निवेशक डीमैट खाते में बोनस शेयर कब तक जमा किए जाते हैं?
नए जारी किए गए शेयरों को एक नया आईएसआईएन या इंटरनेशनल सिक्योरिटीज आईडेंटिफिकेशन नंबर दिया जाता है। इसके बाद बोनस शेयर 15 दिनों के भीतर जमा किए जाते हैं।
व्हाइट एग्रो रिटेल
मुंबई में व्हाइट एग्रो रिटेल ने भारत में आवश्यक तेलों और एरोमैटिक्स तथा खिचड़ी के टॉप आपूर्तिकर्ताओं की सूची में अपना नाम बनाया है। कंपनी ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की प्रमुख थोक विक्रेता / सप्लायर / डिस्ट्रिब्यूटर / खुदरा विक्रेता है। कंपनी के प्रोडक्ट सेगमेंट में जैविक औषधीय उत्पाद, जैविक नट और बीज, जैविक दालें, जैविक स्नैक्स और कैंडी और जैविक मसाले शामिल हैं। ये हर शेयर के बदले निवेशकों को 2 शेयर देगी। अपनी प्रतिस्पर्धि कंपनियो की तुलना में व्हाइट एग्रो का पी/ई हाई है यानी यह वैल्युएशन पर अधिक है। कृषि कमोडिटी स्पेस से इसके जैसी कंपनियां गुजरात अंबुजा, गोदरेज एग्रोवेट, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स और मनोरमा आदि हैं।
डुकॉन इंफ्राटेक
ये 10 शेयरों पर 1 शेयर फ्री में बतौर बोनस देगी। यह एक टेक कंपनी है जो विभिन्न श्रेणियों जैसे सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्किंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस और एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम्स में कंप्यूटर सिस्टम और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करने पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी की वित्तीय स्थिति तो कमजोर है। मगर फिर भी, स्टॉक की ताकत इस बात में है कि प्रमोटर कंपनी तिमाही आधार पर इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, जिसका अर्थ है कि कंपनी के कारोबार में उनका विश्वास है।
श्री गणेश बायोटेक
यह कंपनी भी बोनस शेयर जारी करने जा रही है। दिसंबर में समाप्त तिमाही तक, ऑपरेशन से कंपनी की कुल आय बढ़ कर 19.03 करोड़ रु रही। साथ ही, इसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर बढ़ कर 0.95 करोड़ रु हो गया।
जानिए इन शेयरों का रिटर्न
व्हाइट एग्रो का शेयर बीते एक महीने में करीब 6.5 फीसदी और 6 महीनों में 76.6 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं 2022 में अब तक यह 32.3 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है। ये शेयर 1 साल में निवेशकों को 305 फीसदी रिटर्न दे चुका है। डुकॉन इंफ्रा का शेयर बीते एक महीने में करीब 15.58 फीसदी और 6 महीनों में 157.02 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं 2022 में अब तक यह 30.80 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है। ये शेयर 1 साल में निवेशकों को 368.80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। श्री गणेश बायोटेक का शेयर नुकसान कराने वाले शेयरों में रहा है। बीते एक महीने में ये करीब 20.5 फीसदी और 6 महीनों में 34.44 फीसदी गिर चुका है। वहीं 2022 में अब तक यह 34.84 फीसदी गिर चुका है। ये शेयर 1 साल में निवेशकों को 18.9 फीसदी गिर चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications