Bonus Share: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. रिजल्ट सीजन में कंपनियां शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा ऐलान कर रही हैं. इस कड़ी में भारत की दिग्गज रिटेल चेनवी-मार्ट ने बोनस बांटने का ऐलान किया है. यह 2025 में पहला बोनस है.
2025 का पहला बोनस बांट रही कंपनी
वी- मार्ट 2025 के लिए अपना पहला बोनस शेयर इश्यू जारी किया है. कंपनी ने पहले 2022 में 0.75 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड बांटा था. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट 6,673.44 करोड़ रुपए है.
Q4 में कंपनी का परफॉर्मेंस
चौथी तिमाही में वी-मार्ट ने 780 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 17% ज्यादा है. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 68 करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जोकि सालाना आधार पर 70% बढ़त को दर्शाता है. Q4 FY24 में वी-मार्ट का नेट प्रॉफिट (PAT) 19 करोड़ रुपए था.

बोनस शेयर का ऐलान
वी-मार्ट ने अपने शेयरधारकों के लिए 3:1 का बोनस शेयर रेश्यो का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स के पास मौजूदा शेयर पर कंपनी 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले 3 बोनस शेयर देगी. इसे बोर्ड की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा. पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान बाद में किया जाएगा.
स्टोर्स को लेकर जारी किया अपडेट
वी-मार्ट सक्रिय रूप से अपने रिटेल सेक्टर में विस्तार कर रही है. इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 13 नए स्टोर खोले जबकि चार बंद किए. पूरे फाइनेंशियल ईयर FY25 में उन्होंने 62 नए आउटलेट खोले और नौ बंद किए. बता दें कि शुक्रवार को वी-मार्ट के शेयरों का कारोबार 3,370.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
शेयर का परफॉर्मेंस
शेयर ने बीते 1 साल में निवेशकों को करीब 55 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 महीने में स्टॉक का रिटर्न करीब 20 फीसदी निगेटिव है. हालांकि, बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 6 फीसदी उछला है. शेयर 52-वीक हाई 4517 रुपए है, जोकि इसने 30 अक्टूबर 2024 ने टच किया था.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
