Bonus Share: भारतीय शेयर बाजारों में लंबे से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स इस हफ्ते अच्छी तेजी दिखा रहे. पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट के बीच चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में हैं. इंडस्ट्रियल कास्टिंग में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी कैप्टन टेक्नोकास्ट भी इन्हीं में से एक है. कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है.
कैप्टन टेक्नोकास्ट पिछले 6 सालों में पहली बार बोनस शेयर बांटने जा रही है. इसस पहले 2019 में भी कंपनी ने बोनस शेयर बांटे थे. शेयर मंगलवार को 5.36% बढ़कर 590 रुपए पर बंद हुआ.
मल्टीबैगर कंपनी का कारोबार
कैप्टन टेक्नोकास्ट विभिन्न इंडस्ट्रियल कास्टिंग के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के कारोबार में शामिल है. उनके प्रोडक्ट्स रेंज में वाल्व, पंप, अग्निशमन उपकरण और इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल के लिए कंपोनेंट शामिल हैं. वे स्ट्रक्चरल और हार्डवेयर पार्ट्स, डेयरी उपकरण, बिजली संयंत्र और बॉयलर कंपोनेंट के साथ-साथ एयरोस्पेस और डिफेंस कास्टिंग का भी प्रोडक्शन करते हैं.
बोनस शेयर का ऐलान
कैप्टन टेक्नोकास्ट 18 मार्च को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर को मंजूरी दी गई. इसके तहच निवेशकों के पास मौजूद हर शेयर के बदले एक बोनस शेयर जारी करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, इस फैसले को अंतिम रूप देने से पहले शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी. इन बोनस शेयरों की रिकॉर्ड डेट जल्द ही बताई जाएगी.

कैप्टन टेक्नोकास्ट ने अपने निवेशकों को नियमित अंतराल पर डिविडेंड के साथ रिवॉर्ड किया है. 2019 में उन्होंने हर पर एक बोनस शेयर जारी किए थे.
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिए बंपर रिटर्न
कैप्टन टेक्नोकास्ट के शेयर ने हाल के सालों में बंपर रिटर्न दिए हैं. शेयर केवल छह महीनों में 110% से ज्यादा का रिटर्न दिया, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स में 9.22% की गिरावट आई. एक साल में यह 251% से अधिक बढ़ गया. शेयर का दो साल का रिटर्न 560%, तीन साल का रिटर्न 1674% और पांच साल का रिटर्न 2710% रहा.
बीएसई पर कंपनी का कुल मार्केट कैप 684.99 करोड़ रुपए है. पिछले एक साल में इसका शेयर 606 रुपए के हाइएस्ट लेवल और 163.70 रुपए के लोएस्ट लेवल रहा.
कैप्टन टेक्नोकास्ट से जुड़े 5 अहम सवालों के जवाब...
सवाल-1: कैप्टन टेक्नोकास्ट बोनस शेयर घोषणा की तारीख क्या है?
जवाब-1: कैप्टन टेक्नोकास्ट बोनस शेयर की घोषणा 6 जून 2019 को की गई.
सवाल-2: कैप्टन टेक्नोकास्ट के लिए बोनस शेयर अनुपात क्या है?
जवाब-2: कैप्टन टेक्नोकास्ट के लिए बोनस शेयर अनुपात प्रत्येक 1 शेयर पर 1 है.
सवाल-3: कैप्टन टेक्नोकास्ट द्वारा कितने बोनस शेयर जारी किए गए?
जवाब-3: कैप्टन टेक्नोकास्ट ने कुल 590 बोनस शेयर जारी किए.
सवाल-4: शेयरधारकों के लिए बोनस शेयरों का क्या महत्व है?
जवाब-4: बोनस शेयर बिना किसी अतिरिक्त लागत के शेयरधारकों द्वारा रखे गए शेयरों की संख्या में वृद्धि करते हैं, जिससे कंपनी में उनका स्वामित्व बढ़ जाता है.
सवाल-5 : "बोनस शेयर" शब्द का क्या अर्थ है?
जवाब-5: बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को दिया जाने वाला एक मुफ्त अतिरिक्त शेयर है, जो आमतौर पर कंपनी की अर्जित आय से जारी किया जाता है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications