Bonus Share: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में हैं. इसमें जूता बनाने वाली कंपनी रेडटेप लिमिटेड का शेयर भी शामिल है. कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है. साथ ही रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है.
हर स्टॉक पर मिलेगा बोनस
बाजार को दी जानकारी में रेडटेप में बताया कि बोर्ड ने बोनस शेयर को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 3:1 बोनस शेयर जारी करने की ऐलान किया है. यह पहली बार है जब रेडटेप बोनस शेयर जारी कर रहा है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर मौजूदा शेयर के बदले तीन नए फुल पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेंगे. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपए है. बोनस शेयर के लिए 4 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है.

रेडटेप का शेयर कैपिटल एक्सपेंशन
बोनस इश्यू से पहले रेडटेप की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी 27.64 करोड़ रुपए थी, जो 2 रुपए प्रति शेयर के 13.82 करोड़ शेयरों में बंटी थी. बोनस के बाद यह बढ़कर 110.56 करोड़ रुपए हो जाएगी, जिसमें 2 रुपए प्रति शेयर के 55.28 करोड़ शेयर शामिल हैं.
बोनस शेयरों के लिए पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि की ऐलान कंपनी ने कर दिया है. दरअसल, इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य मौजूदा शेयरधारकों को रिवॉर्ड देना और संभावित रूप से नए निवेशकों को आकर्षित करना है.
रेडटेप का स्टॉक परफॉर्मेंस
पिछले एक साल में रेडटेप के शेयर की कीमत में 24% की बढ़ोतरी हुई है. इस साल अब तक इसमें 15% की गिरावट देखने को मिली है. बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक छह महीनों में शेयर सपाट 3 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52-हाई 981.80 रुपए प्रति शेयर है. जबकि मार्केट कैप 10330 करोड़ रुपए के पार है.
बोनस शेयर क्या है?
जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में एक्स्ट्रा शेयर बांटे जाते हैं तो उसे बोनस शेयर कहते हैं. मौजूदा ओनरशिप के प्रतिशत पर जारी किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य कंपनी की लिक्विडिटी में सुधार करना भी है. साथ ही शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड देना भी है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
