Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 2 दिन से बढ़त दिखा रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों और कॉरपोरेट ऐलानों की वजह से भी फोकस में हैं. इसमें शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड का भी शेयर शामिल है, जिसने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है.
बोनस शेयर का ऐलान
शालिभद्र फाइनेंस मौजूदा हर एक शेयर के बदले 3 बोनस शेयर बांटेगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया गया है, जोकि 10 जून 2025 से पहले तय की गई है. यह पहली बार है जब शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है.
कंपनी ने कहा कि पात्र निवेशकों को 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 3 बोनस शेयर प्राप्त होंगे. इस बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट बुधवार यानी 4 जून 2025 है. इस डेट को शेयर रखने वाले निवेशक एक्स्ट्रा शेयर प्राप्त करने के हकदार होंगे.

शेयर का परफॉर्मेंस
शालीभद्र फाइनेंस लिमिटेड का शेयर सोमवार को BSE पर 538.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर पिछले 3 महीनों में 9.89 फीसदी टूटा. 2025 में अब तक शेयर 22 फीसदी टूट चुका है. निवेशकों को शेयर ने एक साल की अवधि में 14 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है.
पिछले साल कंपनी का शेयर 844.80 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था और इसी अवधि में 480 रुपए के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में 2 साल में 264 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. 10 साल में शेयर का भाव 1265 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
डिविडेंड भी बांटती है कंपनी
बोनस शेयर से पहले सितंबर 2024 में शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड ने डिविडेंड बांटा था. इसके तहत कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 1.20 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड बांटा था. कंपनी का कुल मार्केट कैप 417 करोड़ रुपए रहा.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
