Bonus Share: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 5 दिनों की बिकवाली के बाद आज 25 फरवरी को हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें पेनी स्टॉक्स (Penny Stock) भी शामिल हैं. ऑयरन एंड स्टील प्रोडक्ट्स के कारोबार से जुड़ी कंपनी प्रधान लिमिटेड (Pradhin LTD) का शेयर भी फोकस में है, जोकि 5% के अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है. BSE पर शेयर 17.83 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर में तेजी की वजह बोनस इश्यू (Bonus Issue) और स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को लेकर ऐलान है.
पेनी स्टॉक ने किया डबल धमाका
एक्सचेंज को दी जानकारी में Pradhin Ltd ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने बोनस इश्यू (Bonus Issue) और स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू वाला शेयर टूटकर 1 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों में बदल जाएगा. इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स के पास मौजूदा हर 1 शेयर टूटकर 10 शेयरों में बदल जाएगा.
इसके अलावा बोनस इश्यू (Bonus Share) के तहत हर 1 शेयर पर कंपनी 1 बोनस शेयर जारी करेगी. कुल मिलाकर शेयरहोल्डर्स के लिए डबल धमाका है. इसके तहत बोनस और स्टॉक स्प्लिट दोनों का फायदा होगा. बोर्ड ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है, जोकि 7 मार्च 2025 तय किया गया है.

पेनी स्टॉक का परफॉर्मेंस
प्रधान लिमिटेड (Pradhin Ltd) का शेयर रिटर्न के लिहाज (Penny Stock Return) से खासा आकर्षक नहीं रहा है. यह शॉर्ट टू लॉन्ग टर्म में निगेटिव ही रहा है. शेयर का 52-वीक हाई 53.27 रुपए है, जोकि 29 अगस्त 2024 को टच किया. वहीं, 20 फरवरी 2025 को शेयर ने 15.43 रुपए का निचला स्तर टच किया. शेयर की लिस्टिंग 2000 में हुई थी. तब से अब तक शेयर का रिटर्न 494% रहा.
शेयर बाजार में 5 दिन बाद हरियाली
शेयर बाजार (Stock Market Today) में मंगलवार को हरियाली नजर आ रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 5 दिन बाद पॉजिटिव ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स (Sensex) 74700 और निफ्टी (Nifty) 22600 के स्तर पर कारोबार कर रहे. बाजार में लगातार बिकवाली के बाद रिबाउंड देखने को मिल रहा है. बाजार की तेजी में ऑटो और मीडिया सेक्टर सबसे आगे हैं. जबकि आईटी और मेटल टॉप लूजर्स हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications