Bonus Share Next Week: शेयर बाजार में जोरदार देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिला. अगले हफ्ते किटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड और मयूख डीलट्रेड लिमिटेड के शेयर फोकस में रहने वाले हैं. क्योंकि दोनों कंपनियों ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयरों बांटने का ऐलान किया है. बोनस शेयर के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड तिथि 17 जनवरी 2025 तय की गई है.
नए हफ्ते में इन शेयरों पर रखें नजर
किटेक्स गारमेंट्स 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर वितरित करेगी, जिसका मतलब है कि निवेशकों को उनके द्वारा रखे गए प्रत्येक एक शेयर के लिए दो बोनस शेयर मिलेंगे. इस बीच मयूख डीलट्रेड 3:5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगा, जो प्रत्येक पांच शेयरों के लिए तीन बोनस शेयर प्रदान करेगा.
बोनस शेयर और रिकॉर्ड डेट्स
इन बोनस का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को 17 जनवरी 2025 से पहले TCS के शेयर खरीदने होंगे. इस डेट के बाद खरीदे गए शेयर डिविडेंड के लिए योग्य नहीं होंगे. रिकॉर्ड डेट यह सुनिश्चित करती है कि इस डेट तक TCS के शेयर रखने वाले लोग डिविडेंड के लिए पात्र हैं. यह रणनीतिक समय उन निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने रिटर्न को अधिकतम करना चाहते हैं.

किटेक्स गारमेंट्स का हालिया परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है. फाइनेंशियल ईयर 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 39.94 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 13.21 करोड़ रुपए से तीन गुना अधिक है. PAT मार्जिन 9.47% से बढ़कर 18.08% हो गया.
कंपनी का कुल रेवेन्यू 220.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो 58% की जोरदार ग्रोथ दिखाया. EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 27.68% हो गया.
दूसरी तिमाही में धांसू परफॉर्मेंस
मयूख डीलट्रेड लिमिटेड ने भी फाइनेंशियल ईय़र 2025 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की. कंपनी ने 1.56 करोड़ की नेट बिक्री हासिल की, जो पिछले साल के 0.46 करोड़ रुपए से जोरदार ग्रोथ रही. इसमें 240% की ग्रोथ देखने को मिली. नेट प्रॉफिट 0.27 करोड़ से 124.79% बढ़कर 0.62 करोड़ रुपए हो गया.कंपनी का EBITDA ₹0.97 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि प्रति शेयर आय (EPS) सुधरकर ₹0.26 हो गई.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications