Bonus Issue: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार (Stock Market) के प्रमुख इंडेक्स पिछले 6 दिनों में करीब 3% तक टूट गए हैं. बाजारों पर अमेरिकी टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की टेंशन (Trade War Tension) हावी है. नतीजनत, लगातार दबाव है. हालांकि, 13 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी रही. बाजारों में लौटी हरियाली के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (Transformers & Rectifiers) शामिल है. शेयर करीब 2.7% की बढ़त के साथ 845 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा. मल्टीबैगर स्टॉक बोनस शेयर (Multibagger Bonus Stock) बांट रहा. इसके लिए 14 फरवरी की तारीख रिकॉर्ड डेट है.
बोनस शेयर बांट रही कंपनी (Bonus Share)
एक्सचेंज को दी जानकारी में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (Transformers & Rectifiers Share Price) ने बताया कि बोर्ड ने बोनस शेयर को मंजूरी दे दी है. इसके तहत कंपनी शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए फेस वैल्यू वाले मौजूदा शेयर पर एक बोनस शेयर (Bonus Share) मिलेंगे. बता दें कि ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड ने पहली बार 2013 में बोनस इश्यू का ऐलान किया था. अब कंपनी ने दूसरा बोनस शेयर (Bonus Share) बांट रही.
14 फरवरी है आखिरी मौका (Bonus Share Record Date)
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर मौजूदा पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के बदले एक नया फुल पेड-अप बोनस इक्विटी शेयर (Bonus Share Record Date) मिलेगा. बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट (Bonus Share Record Date) 14 फरवरी तय की गई है. बोनस शेयरों का अलॉटमेंट (Transformers & Rectifiers Bonus Share Allotment) 17 फरवरी को हो सकता है. जबकि 18 फरवरी से लिस्टिंग डेट के तौर पर एक्टिव हो जाएगा.

शेयर का दमदार परफॉर्मेंस (Transformers & Rectifiers Share Return)
BSE एनलिटिक्स के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर (Transformers & Rectifiers Stock Return) ने शेयरहोल्डर्स को धमाकेदार रिटर्न दिया है. शेयर (Bonus Share) पिछले 1 साल में 190% का तगड़ा रिटर्न दिया है. 2 साल में निवेशकों को 1250% का धमाकेदार रिटर्न दिया है. 3 साल की अवदि में 1980% का धांसू रिटर्न दिया है. 5 साल में तो शेयर का परफॉर्मेंस 10190% रिटर्न कहा रहा है.
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 8 जनवरी 2025 को शेयर ने 1300 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई भी है. इससे पहले 14 फरवरी 2024 को 276 रुपए का 52-वी लो बनाया था. हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी (Transformers & Rectifiers) का कुल मार्केट कैप करीब 12700 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
