Bonus Share: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बजट से पहले उतार-चढ़ाव दिखा रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा कंपनियों के शेयर फोकस में हैं. इसमें एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का मल्टीबैगर शेयर भी शामिल है. कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है.
बोनस शेयर का हुआ ऐलान
अपैरल और अपैरल सेक्टर की एक माइक्रो-कैप कंपनी, एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने बोनस शेयर जारी करने की ऐलान की है. यह घोषणा Q3 FY25 के नतीजों के साथ हुई. कंपनी ने इससे पहले 2022 में 1:1 रेश्यो में मुफ़्त शेयर जारी किए थे. वहीं, नए बोनस इश्यू से उसके शेयरधारकों को खुशी मिलने की उम्मीद है.
हर 2 पर फ्री मिलेगा 1 शेयर
एसबीसी एक्सपोर्ट्स, जिसका मार्केट कैप 750 करोड़ रुपए है. कंपनी ने 1:2 रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट तक उनके पास मौजूद हर दो शेयरों के लिए एक अतिरिक्त इक्विटी शेयर मिलेगा. इस कॉर्पोरेट कार्रवाई की रिकॉर्ड डेट कंपनी द्वारा बाद में तय की जाएगी.
बोनस शेयर के लिए जारी होंगे एक्स्ट्रा शेयर
कंपनी इस बोनस ऐलान के तहत 15,87,30,000 इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है. इसके लिए एसबीसी एक्सपोर्ट्स को अपने फ्री रिजर्व से 15.87 करोड़ रुपए की जरूरत है. 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी के पास फ्री रिजर्व में 18.58 करोड़ रुपये उपलब्ध थे.

इन बोनस शेयरों को जमा करने या भेजने की अनुमानित समयसीमा बोर्ड की स्वीकृति तिथि से दो महीने के भीतर है. इसका मतलब है कि शेयरधारक 24 मार्च, 2025 तक अपने बोनस शेयर प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं.
स्टॉक परफॉर्मेंस और मार्केट वैल्यू
एसबीसी एक्सपोर्ट्स का शेयर फिलहाल बीएसई पर 30 रुपए से नीचे कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को यह चार फीसदी से ज्यादा बढ़कर 23.65 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ. पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में निगेटिव रिटर्न के बावजूद शेयर ने लॉन्ग टर्म ने तगड़ा रिटर्न दिया है.
5 साल में करीब 2000% का तगड़ा रिटर्न
पिछले दो सालों में एसबीसी एक्सपोर्ट्स के शेयर में 128 फीसदी से ज़्यादा की उछाल आई है. बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक तीन सालों में इसमें 335 फीसदी की शानदार उछाल आई है. बीते 5 सालों में इस शेयर ने 1974 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 37.80 रुपए से लेकर 18.39 रुपए तक का उतार-चढ़ाव रहा है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
