Bonus Share: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 फरवरी को भयंकर गिरावट है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2-4% तक फिसल गए हैं. सेंसेक्स (Sensex) 1400 अंकों से ज्यादा टूट गया है. निफ्टी भी टूटकर 22100 पर आ गया है. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेत हावी हैं. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का टैरिफ को लेकर आक्रामक रवैया दुनियाभर के बाजारों पर दबाव बना रहा है. बाजारों में जारी बिकवाली के बीच चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर जोश दिखा रहे. ऐसा ही एक स्मॉलकैप शेयर फोकस में है, जोकि कमजोर बाजार में भी 20% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा.
गिरते बाजार में 20% भागा शेयर
BSE पर स्मॉलकैप स्टॉक जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) का शेयर तूफानी तेजी दिखा रहा. शेयर करीब 20% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 82.50 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. कारोबारी सेशन में स्टॉक ने 82.65 रुपए का हाई बनाया. हालांकि, 8 जनवरी को शेयर ने 94.19 रुपए का 52-वीक हाई बना चुका है. करीब 8300 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने निवेशकों को बीते 5 साल में 600% का तगड़ा रिटर्न दिया है.
बोनस शेयर बांट रही कंपनी
जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बोनस इक्विटी शेयर (Bonus Share) बांटने की जानकारी दी है. इसके तहत पात्र शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर शेयर (Bonus Share) पर 4 नए फुल पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए होगा. यह फ्री रिजर्व या बॉन्ड प्रीमियम अकाउंट्स का फायदा उठाकर हासिल किया जाएगा.

आज है आखिरी मौका!
जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) कंपनी के बोनस शेयर (Bonus Share) का फायदा उठाने का आज 28 फरवरी आखिरी मौका है. क्योंकि बाजार को दी जानकारी में मुताबिक कंपनी ने 28 फरवरी को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है. बता दें कि रिकॉर्ड डेट, किसी कंपनी की ओर से तय की गई कटऑफ डेट है. यह तय करती है कि कौन से शेयरहोल्डर्स खाते में हैं और कौन बोनस शेयर या डिविडेंड पाने के लिए पात्र हैं.
बोनस शेयर का परफॉर्मेंस
BSE पर जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड का शेयर (Jindal Worldwide Share Price) सुबह 74 रुपए पर ओपन हुआ, जोकि कारोबारी सेशन में 82.65 रुपए तक उछला. कंपनी का कुल मार्केट कैप 8250 करोड़ रुपए के आसपास है. यह अन्य टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कंपनी है. कंपनी में 59.80% हिस्सेदारी प्रोमोटर्स की है. शेयर ने पिछले 1 साल में निवेशकों को निराश किया है, जोकि सपाट ही रहा. 6 महीने में रिटर्न का आंकड़ा 10% के करीब है. हालांकि, 5 साल में शेयर 600% उछला है. जबकि 10 सालों में रिटर्न का आंकड़ा 4300% तक का है.


Click it and Unblock the Notifications