Bonus Share: शेयर बाजार की हलचल में चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं, जोकि मार्केट के एक्शन में जोश दिखा रहे. इसमें लकड़ी के गूदे और कागज़ के कारोबार में शामिल माइक्रो-कैप स्टॉक धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड के शेयर भी फोकस में हैं. कंपनी ने बोनस इश्यू और फंड जुटाने की योजना का ऐलान किया है. इसके बाद से लगातार तेजी दर्ज की जा रही है.
मल्टीबैगर है छोटकू शेयर
शेयर शुक्रवार को करीब 2.5% की बढ़त के साथ 210 रुपए के भाव पर बंद हुआ, जोकि कारोबारी सेशन में 236.45 रुपए का हाई बनाया. बता दें कि पिछले 5 सालों में शेयर में 1700% की बढ़त दर्ज की गई है.
बोनस शेयर और फंड जुटाने का ऐलान
शेयरधारकों ने एसोसिएशन के ज्ञापन में संशोधन के माध्यम से कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 5 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए करने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला 14 मार्च 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक असाधारण आम बैठक के दौरान लिया गया.
धनलक्ष्मी रोटो ने 1:1 अनुपात में 39,00,300 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च 2025 तय की गई है. शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक मौजूदा शेयर के बदले एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा. दरअसल, इस कदम से लिक्विडिटी बढ़ने और ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करने की उम्मीद है.

धनलक्ष्मी रोटो का कारोबार
कंपनी लकड़ी के गूदे और कागज़ के सामान जैसे बोरी क्राफ्ट पेपर और न्यूज़प्रिंट सहित कई तरह के प्रोडक्ट पेश करती है. यह अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कपास के बीज के छिलके और मक्का जैसे एग्री प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट भी करती है.
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड ने 68.88 करोड़ रुपए का कंसो रेवेन्यू दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के 49.54 करोड़ रुपए से 40% ज्यादा है. हालांकि, पिछले साल की समान अवधि में 3.67 करोड़ रुपए के मुकाबले नेट प्रॉफिट 32% घटकर 2.49 करोड़ रुपए रह गया.
कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) 23.4% और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 18.69% है. इसका प्राइस-टू-अर्निंग(P/E) रेश्यो 9.49 है, जो इंडस्ट्री के औसत 44.49 से कम है.
अहम फाइनेंशियल रेश्यो
धनलक्ष्मी रोटो का मौजूदा रेश्यो 3.27 और डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.11 है. कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) 21.57 रुपए है, जो निवेशकों की ओर से धारित प्रति शेयर प्रोफिटिबिलिटी को दर्शाता है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
