Bonus Share in Hindi: शेयर बाजार जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. ग्लोबल इवेंट का असर घरेलू बाजारों पर छाया हुआ है. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें वित्तीय और ब्रोकरेज सेवाओं से जुड़ी कंपनी आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड (Anand Rathi Wealth) भी शामिल है. कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर (Bonus Share) बांट रही है.
बोनस शेयर का किया ऐलान
मल्टीबैगर स्टॉक पहली बार बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने जा रही है. कंपनी ने बीते शुक्रवार को ऐलान किया कि 5 मार्च 2025 बोनस शेयर अलॉटमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट होगी. इस डेट तक शेयर रखने वाले निवेशक बोनस शेयर के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 6 मार्च 2025 से बोनस शेयर बांटा जाएगा.
जनवरी में दिया था बोनस शेयर को मंजूरी
आनंदराठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 13 जनवरी 2025 को बोनस शेयर जारी करने पर चर्चा करने के लिए बैठक की. इस मीटिंग के दौरान उन्होंने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर (Bonus Share) बांटने करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा. यह कंपनी की ओर बोनस शेयर जारी करने का पहला मौका है.

शेयर अलॉटमेंट में रिकॉर्ड डेट के मायने
जब कंपनियां बोनस शेयर (Bonus Share) का ऐलान करती हैं, तो रिकॉर्ड डेट (Record Date) काफी अहम होती है. दरअसल, यह तय करती है कि कौन से निवेशक इन शेयरों को हासिल करने के पात्र हैं. केवल वे ही लोग बोनस शेयर का फायदा उठा सकते हैं, जो इस तय की गई तारीख तक कंपनी के शेयर रखते हैं.
बोनस शेयर के चलते तेजी
पिछले शुक्रवार को आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth Bonus Share) के शेयर में काफी तेजी देखी गई. शेयर 3.74% की बढ़त के साथ 4006 रुपए पर बंद हुआ. आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड 2021 से भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है. अपनी लिस्टिंग के बाद से इसने लगातार 44 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान किया है.
मल्टीबैगर है यह स्टॉक
आनंदराठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) का शेयर मल्टीबैगर है, जिसने शेयरहोल्डर्स का तगड़ा रिटर्न दिया है. बीएसई एनलिटिक्स के आंकड़ों के मुताबिक शेयर (Multibagger Stock) पिछले 2 साल में 411% और 3 साल में 611% तक का रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications