Bonus Share: शेयर बाजार में बजट से पहले जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स शुक्रवार को लगातार पॉजिटिव खुले. बाजार की खरीदारी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल का शेयर फोकस में है. बीएसई पर शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 200 रुपए के पास कारोबार कर रहा. दरअसल, सरकारी कंपनी ने बोनस शेयर बांट रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट है. सरकारी कंपनी का रिटर्न शॉर्ट टू लॉन्ग टर्म में निगेटिव ही रहा है.
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट आज
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयरहोल्डर्स के लिए 31 जनवरी की तारीख अहम है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट है. कंपनी ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी 2025 तय की है. इस डेट पर पात्र शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में बोनस शेयर प्राप्त होंगे. यानी प्रत्येक मौजूदा शेयर के लिए एक बोनस शेयर मिलेगा. बता दें कि रिकॉर्ड डेट वह तारीख है, जिस दिन तक शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय की जाती है कि वह बोनस शेयर पाने के योग्य है या नही. इन बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 3 फरवरी 2025 को तय है.

आईजीएल स्टॉक का परफॉर्मेंस
पिछले एक साल में IGL का प्रदर्शन फीका रहा है. कंपनी के शेयरों में 46.45 रुपए या 10.47% की गिरावट आई है. इसके उलट इसी अवधि के दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.85% की तेजी देखने को मिली. बीएसई एनर्जी और बीएसई ऑयल एंड गैस जैसे अन्य सेक्टोरल इंडेक्स ने भी पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया. ट्रेडिंग के मोर्चे पर IGL के शेयरों में आज हल्की मजबूती दर्ज की जा रही. बीएसई वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का शेयर 2 सितंबर, 285.30 रुपए के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया, जबकि 21 नवंबर, 2024 को यह 153.25 रुपए के लो लेवल पर फिसल गया.
सरकारी कंपनी के Q3 नतीजे
सरकारी कंपनी IGL ने Q3FY25 (अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) के नतीजे 27 जनवरी, 2025 को जारी किए. कंपनी के नेट प्रॉफिट में 475.45 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, आय में 5.6 फीसदी बढ़कर 4146.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. पिछले साल की समान तिमाही में आय 3926.19 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA सालाना आधार पर गिरा है, जोकि 564.14 करोड़ रुपए से घटकर 363.03 करोड़ रुपए पर आ गया.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications