Bonus Issue: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जोकि कॉरपोरेट ऐलान चलते रडार पर है. इसमें निवेशकों के लिए खुशी की बात है, क्योंकि कैपिटल ट्रेड लिंक ने बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है. बीएसई पर शेयर 40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जिसका 52-वीक हाई 65.64 रुपए है.
पहली बार बोनस शेयर बांट रही कंपनी
कैपिटल ट्रेड लिंक की योजना हर मौजूदा शेयर के बदले एक बोनस शेयर जारी करने की है, जिसकी कीमत 50 रुपये से कम होगी. बता दें कि यह पहली बार है जब कैपिटल ट्रेड लिंक अपने निवेशकों को बोनस शेयर ऑफर कर रहा है.
डिविडेंड से भी निवेशकों को मिला फायदा
बोनस शेयर से पहले कैपिटल ट्रेड लिंक ने दो बार डिविडेंड भी बांटे. कंपनी ने 2017 में 0.075 रुपए का डिविडेंड दिया गया, उसके बाद 2018 में 0.10 रुपए का डिविडेंड दिया गया था. कंपनी ने अभी तक इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके जल्द ही आने की उम्मीद है.

NBFC स्टॉक का परफॉर्मेंस
कैपिटल ट्रेड लिंक ने 7 फरवरी को एक्सचेंज को बोनस शेयर योजना के बारे में जानकारी दी. इसके तहत हर एक बोनस शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए होगा. इस पॉजिटिव खबर के बावजूद पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस फीका रहा है. कैपिटल ट्रेड लिंक के शेयरों की कीमत शुक्रवार को 40.64 रुपए थी. पिछले एक साल में शेयर की कीमत में लगभग 4% की गिरावट आई है.
5 साल में 1000% रिटर्न
कैपिटल ट्रेड लिंक के शेयरों में हाल के सालों में जोरदार एक्शन देखने को मिला है. केवल 2025 में शेयर की कीमतों में 18% की गिरावट देखने को मिला. हालांकि, पिछले 5 सालों में शेयरों में 1000% की तेजी देखने को मिली है. कैपिटल ट्रेड लिंक के शेयरों ने पिछले साल के दौरान 65.64 रुपए का हाई और 32.51 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
