Bonus Share: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में हैं. इन शेयरों में बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करने वाले शेयर शामिल हैं. इस कड़ी में 3 कंपनियों के बोनस शेयर और एक कंपनी के स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट (Ex-Date) नजदीक है. अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको इन स्टॉक्स पर ध्यान रखना चाहिए.
बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट
शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि कुछ कंपनियों ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है और इनकी एक्स-डेट करीब आ रही है. इसका मतलब है कि निवेशकों के पास इन अवसरों का फायदा उठाने के लिए बहुत कम समय बचा है.
कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation)
कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) उन कंपनियों में से एक है जिसकी एक्स बोनस डेट करीब है. कंपनी ने 4 शेयरों पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसकी एक्स-डेट 4 जुलाई को है. आज बुधवार को इस स्टॉक की कीमत 737 रुपए तक गिर गई. कंपनी ने बोनस की ऐलान 22 मई को की थी. कंटेनर कॉर्पोरेशन भारत में कंटेनरों के परिवहन और हैंडलिंग में लगी एक प्रमुख कंपनी है.
शारदा मोटर इंडस्ट्रीज (Sharda Motor Industries)
शारदा मोटर इंडस्ट्रीज (Sharda Motor Industries) भी एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने जा रही है. इसकी एक्स डेट भी 4 जुलाई है. आज 2 जुलाई को इस स्टॉक की कीमत 4.9% तक की बढ़त के साथ 2062.90 रुपए तक पहुंच गई है. शेयर में 24 जून के बाद से लगातार तेजी दर्ज की जा रही. बता दें कि शारदा मोटर इंडस्ट्रीज ऑटोमोटिव सेक्टर में काम करने वाली एक कंपनी है, जोकि ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है.

कूल कैप्स इंडस्ट्रीज (Cool Caps Industries)
निफ्टी एसएमई इमर्ज में लिस्टेड कूल कैप्स इंडस्ट्रीज (Cool Caps Industries) ने भी एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. बोनस के लिए एक्स डेट 4 जुलाई तय की गई है. अभी इस स्टॉक की कीमत 800 रुपए के करीब है.
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी (Paras Defence and Space Technology)
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी (Paras Defence and Space Technology) ने भी अपने 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले स्टॉक को 5-5 रुपए वाले 2 स्टॉक में विभाजित करने का ऐलान किया है. पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी, डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए प्रोडक्ट और सॉल्युशंस ऑफर करने वाली कंपनी है.
(डिस्क्लेमर: गुडरिटर्न्स पर दी गई सलाहें या विचार एक्सपर्ट, ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं. वेबसाइट इसके प्रति जिम्मेदार नहीं है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से राय जरूर लें.)
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications