Bonus Share News: आयरन ओर उत्पादक नवरत्न कंपनी एनएमडीसी (NMDC Share) ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इस कंपनी ने 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस देने का निर्णय लिया है। एनएमडीसी ने 16 साल बाद बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए आज यानी मंगलवार को एनएमडीसी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है।

कंपनी के शेयर की कीमत
आज कंपनी के शेयर 2.21% गिरावट के साथ 227 रुपये की कीमत पर बंद हुआ है। पिछले 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतो में 13.81 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में स्टॉक का भाव 141 प्रतिशत बढ़ा है।
1 शेयर पर 2 शेयर बोनस
एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार, एनएमडीसी ने कंपनी के शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। एनएमडीसी ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 27 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि जिस किसी के पास इस दिन कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने साल 2008 में बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिया था। यानी 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। अब एक बार फिर से कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर कारोबार करेगी। एनएमडीसी ने 2016, 2019 और 2020 में अपने इक्विटी शेयरों का बायबैक किया है।
एनएमडीसी लिमिटेड के सितंबर तिमाही के नतीजे
एनएमडीसी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 18.1 फीसदी बढ़कर 1211.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे ₹1026 करोड़ का मुनाफा हुआ था। एनएमडीसी ने हाल ही में शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 5,279.68 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,335.02 करोड़ रुपये थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
