Bonus Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां इन दिनों जोरदार एक्शन दिखा रही हैं. बाजार की हलचल में निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका भी मिल रहा है. बाजार के एक्शन में करीब 73 साल पुरानी कंपनी का शेयर फोकस में है, जिसमें बोनस शेयर का ऐलान किया है. ग्लोबल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी इवांस इलेक्ट्रिक ने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया है. बताते चलें कि कंपनी ने लगातार दूसरे साल बोनस शेयर का ऐलान किया है.
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
इवांस इलेक्ट्रिक ने शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के लिए एक फ्री शेयर का बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसके लिए 26 दिसंबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. इस फैसले को 13 दिसंबर, 2024 को शेयरधारकों से मंजूरी मिली. इवांस इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया उपरोक्त डेट्स को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करें.

इवांस इलेक्ट्रिक का कारोबार
1951 में शुरुआत करने वाली इवांस इलेक्ट्रिक लिमिटेड, ग्लोबल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेक्टर में एक दिगगज नाम है. इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सर्विसिंग और मरम्मत के लिए जानी जाने वाली यह कंपनी मई 2019 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाली अपने सेक्टर की पहली भारतीय फर्म बन गई. कंपनी बिजली उत्पादन, वितरण, विनिर्माण और प्रक्रिया उद्योगों में अभिनव मरम्मत और सहायता सेवाएँ प्रदान करती है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन और मार्केट वैल्युएशंस
कंपनी की वित्तीय सेहत मजबूत है, नकदी प्रवाह मजबूत है और कर्ज भी कम है. सितंबर 2024 को समाप्त होने वाली छमाही के लिए, नेट सेल्स 4.77 करोड़ रुपए थी, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान यह 9.18 करोड़ रुपए थी. H2FY25 के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.31 करोड़ रुपए था, जो H2FY24 में 4.35 करोड़ रुपए से ज्यादा था.
इसी अवधि के लिए खर्च 3.46 करोड़ रुपए रहा, जबकि पहले यह 4.83 करोड़ रुपए था, जिसके परिणामस्वरूप H2FY25 के लिए नेट प्रॉफिट 0.98 करोड़ रुपए रहा, जो H2FY24 में 3.22 करोड़ रुपए था। 16 दिसंबर, 2024 तक इवांस इलेक्ट्रिक का मार्केट प्राइस 106.85 करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications