Bonus Share: शेयर बाजार में नए साल में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में हैं. इसमें गुजरात टूलरूम लिमिटेड (जीटीएल) का शेयर भी शामिल है, जिसने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. शेयर ने पिछले 2 साल में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. बीएसई पर इसका स्टॉक प्राइस 18.04 रुपए है.
बोनस शेयर बांट रही ये कंपनी
गुजरात टूलरूम लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 5:1 रेश्यो में बोनस शेयर बांटे जाएंगे. हालांकि, बोनस इश्यू को शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलना अभी बाकी है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के लिए पांच अतिरिक्त शेयर मिलेंगे.
बोनस इश्यू के लिए कंपनी अपने प्रतिभूति प्रीमियम खाते और प्रतिधारित आय से 116 करोड़ रुपए की कैपिटल जुटाकर इसे वित्तपोषित करने की योजना बना रही है. नतीजतन, जीटीएल की पेडअप स्टॉक कैपिटल 23.20 करोड़ रुपए से बढ़कर 139.23 करोड़ रुपए हो जाएगी.

6 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग
बाजार को दी जानकारी में जीटीएल ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने बोनस जारी करने के साथ-साथ अधिकृत शेयर कैपिटल को 100 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 140 करोड़ रुपए करने को भी मंजूरी दे दी है. कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 जनवरी, 2025 को एक मीटिंग की. इसमें योग्य मेंबर्स को 5:1 के अनुपात में पूरी तरह से चुकता के रूप में जमा किए गए 1 रुपए (केवल एक रुपये) प्रत्येक के बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की है.
बोनस पेमेंट डेट का हुआ ऐलान!
इन बोनस शेयरों को शेयरहोल्डर्स के खाते में भेजने की अनुमानित तारीख 1 मार्च, 2025 तय की गई है. जीटीएल की वित्तीय मजबूती को हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) से और मजबूती मिली, जिसमें ब्रिज इंडिया फंड, एमिनेंस ग्लोबल फंड और मल्टीट्यूड ग्रो जैसे संस्थागत निवेशकों से 95.6 करोड़ रुपए जुटाए गए.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
