Bonus Share: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. मजबूत शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से कमजोरी नजर आ रही. बाजार की नरमी में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में हैं. इसमें VRL लॉजिस्टिक्स के शेयर भी शामिल हैं. शेयरों में आज सोमवार को 1.8% जोरदार तेजी देखी गई. क्योंकि लॉजिस्टिक कंपनी ने बोनस शेयर घोषणा की है कि वह बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है, जिसके चलते शेयरों में खरीदारी का रुझान बढ़ा है.
बोनस शेयर जारी करेंगे वीआरएल लॉजिस्टिक्स
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि आगामी 4 जुलाई, 2025 को बोर्ड की बैठक में बोनस इश्यू पर निर्णय लिया जाएगा. यह पहली बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर बाजार खुलते ही 4% से अधिक उछल गए. हालांकि, कुछ निवेशकों ने इस तेजी का लाभ उठाया, लेकिन शेयर अभी भी मजबूत स्थिति में बने हुए हैं. फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयर 2.68% की तेजी के साथ 588.45 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. इंट्रा-डे में यह 4.17% बढ़कर 597 रुपरए तक पहुंच गया था.

VRL लॉजिस्टिक्स के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट
VRL लॉजिस्टिक्स पहली बार बोनस शेयर जारी करने जा रही है, और इस पर अंतिम निर्णय 4 जुलाई, 2025 को होने वाली बोर्ड बैठक में लिया जाएगा. BSE के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने इससे पहले 2023 में 61 करोड़ रुपए के शेयरों का बायबैक किया था. अब कंपनी बोनस शेयर जारी करने जा रही है, लेकिन इसकी रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है. मार्च 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की 60.24% हिस्सेदारी है.
एक साल में शेयरों की चाल
VRL लॉजिस्टिक्स के शेयरों का परफॉर्म इस साल काफी अच्छा रहा है. 28 जनवरी 2025 को शेयर की कीमत 432.45 रुपए थी, जो 1 साल का सबसे निचला स्तर था. इस निचले स्तर से शेयर की कीमत 4 महीने में 45.74% बढ़कर 22 मई को 630.25 रुपए पर पहुंच गई, जो एक साल का उच्चतम स्तर है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
