Bonus Issue: शेयर बाजार में बजट के चलते जोरदार एक्शन में हैं. वित्त मंत्री के ऐलानों के चलते कई सेक्टर्स फोकस में हैं. वहीं, खबरों और कॉरपोरेट एक्टिविटी की वजह से भी शेयरों में हलचल देखने को मिल रहा. इन्हीं में से एक शेयर शू और अपैरल मैन्युफैक्चरर रेडटेप लिमिटेड का है. कंपनी ने बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है. नतीजतन शेयरों में तगड़ा हलचल देखने को मिल रहा है. शेयर में बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदारी देखने को मिल रही. स्टॉक का भाव पिछले 5 दिनों में करीब 3 फीसदी तक उछल चुका है.
1 पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे!
एक्सचेंज फाइलिंग में रेडटेप लिमिटेड ने बोनस शेयर की जानकारी दी है. इसके तहत बोर्ड मीटिंग में 26 दिसंबर, 2024 को बोनस इश्यू को मंजूरी मिली. शेयरहोल्डर्स को मौजूदा हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे. यानी कंपनी ने 3:1 रेश्यो में बोनस शेयर को मंजूरी दी है. साथ ही रिकॉर्ड डेट को भी तय किया है. रेडटेप लिमिटेड के बोर्ड ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट के तौर पर 4 फरवरी, 2025 को फिक्स किया है. यानी इस तारीख तक शेयर रहने पर ही निवेशक बोनस इश्यू के लिए योग्य होंगे.
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बोनस इश्यू के तहत कुल 41.46 करोड़ शेयरों को अलॉट करेगी. बोनस इश्यू के तहत 5 फरवरी को अलॉटमेंट होंगे. जबकि 6 फरवरी से बोनस शेयरों में ट्रेडिंग की जा सकेगी. रेडटेप के शेयर बजट के दिन 8 फीसदी उछले थे. आज 3 फरवरी को शेयर हल्की मजबूती के साथ 729 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहे.

रेडटेप स्टॉक का परफॉर्मेंस
बीएसई पर रेडटेप लिमिटेड के शेयर का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है. शेयर 52-वीक हाई से करीब 26 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. शेयर का 1 साल का हाई 981.80 रुपए है, जोकि 4 नवंबर, 2024 को बना. 3 फरवरी, 2025 को शेयर 770 रुपए का हाई टच किया. इसका मार्केट कैप 10 हजार करोड़ रुपए के पास है. 3 महीने में रेडटेप का स्टॉक करीब 24 फीसदी फिसल चुका है. हालांकि, 1 साल में स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को करीब 13 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया.
रेडटेप का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
रेडटेप लिमिटेड का परफॉर्मेंस फाइनेंशियल ईयर 2025 की दूसरी तिमाही में बेहतर रहा. जुलाई से सितंबर के दौरान स्टैंडलोन रेवेन्यू 415.78 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान नेट प्रॉफिट 25.68 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था. फाइनेंशियल ईयर 2024 में रेवेन्यू 1831.87 करोड़ और नेट प्रॉफिट 169.80 करोड़ रुपए रहा था.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
