Bonus Issue: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेजी एक्शन दिखा रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें पेनी स्टॉक KBC Global का शेयर भी शामिल है. रियल स्टेट कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर बांटने को मंजूरी दी है. इसके बाद शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही.
पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट
केबीसी ग्लोबल (KBC Global Share Price) के शेयरों में मंगलवार को 5% का अपर सर्किट लगा, जिससे शेयर की कीमत 1.18 रुपए पर आ गई. इससे पहले सोमवार को 2% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई थी. यह उछाल कंपनी की ओर से बोनस शेयरों के ऐलान के बाद देखने को मिल रहा है.
बोनस शेयर बांट रही कंपनी
KBC Global के बोर्ड ने 15 फरवरी को बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके तहत 1:1 रेश्यो में पूर्ण भुगतान वाले बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक अतिरिक्त इक्विटी शेयर मिलेगा. महाराष्ट्र के नासिक बेस्ड निर्माण और रियल एस्टेट फर्म जल्द ही 'रिकॉर्ड डेट' का ऐलान करने की योजना बना रही है, जो इन बोनस शेयरों के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करेगी.

बोनस शेयर जारी करने की जानकारी
बोनस इक्विटी शेयरों (Bonus Share) को 31 मार्च, 2024 तक कंपनी के अनुमेय भंडार से वित्त पोषित किया जाएगा. इन भंडारों में फ्री रिजर्व, सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट और कैपिटल रिडेम्पशन रिजर्व शामिल हैं. इस बोनस इश्यू के लिए कुल 261.43 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे.
बोनस शेयर जारी करने की घोषणा के बाद से, केबीसी ग्लोबल के पेनी स्टॉक (Penny Stock) में तेजी का रुख रहा है. हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक में लगभग 50% की गिरावट आई है. अकेले 2025 में, अब तक इसमें 35% की गिरावट आई है.
पेनी स्टॉक का परफॉर्मेंस (Penny Stock Performance)
पिछले 5 सालों में KBC Global के शेयर में 92% की गिरावट आई है, जिसमें से 25% की गिरावट सिर्फ़ 1 महीने में आई है. 5 साल पहले शेयर की कीमत 17 रुपये थी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
