Bonus Share: शेयर बाजार में अमेरिकी टैरिफ के चलते जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर फोकस में हैं. खासकर बोनस शेयर बांटने वाली कंपनियों पर निवेशकों की नजर रहती है. ऐसा ही एक शेयर नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड का है, जिसने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बोनस डिस्ट्रिब्युशन के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है. अच्छी बात ये भी है कि इसके शेयरों की कीमत मौजूदा समय में 20 रुपए से कम है.
3 फ्री स्टॉक्स मिलेंगे!
एक्सचेंज को दी जानकारी में नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड ने बोनस शेयर की जानकारी दी. इसके तहत कंपनी शेयरहोल्डर्स के पास हर दो शेयर के बदले तीन बोनस शेयर बांटेगी. इसके लिए प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपए होगा. इन बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल 2025 तय की गई है, जो गुरुवार को है. यानी कंपनी अगले हफ्ते शेयर बाजारों में बोनस के बिना कारोबार करेगी.

2025 में 21% चढ़ा स्टॉक प्राइस
पहली बार बोनस शेयर बांट रही नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड का शेयर फोकस में है. शेयर गुरुवार को BSE पर 13.81 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. पिछले तीन महीनों में शेयर की कीमतों में 9% से अधिक की गिरावट आई है. इसके बावजूद शेयर ने 2025 में अब तक निवेशकों को 21% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक साल में नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में 64% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
3 साल पहले स्टॉक स्प्लिट
2022 में नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट किया था. इसके तहत कंपनी ने शेयरों को पांच भागों में बांट दिया था. इसके बाद हर एक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपए रह गया. कंपनी का कुल मार्केट कैप BSE पर 309 करोड़ रुपए है, जिसमें 52-वीक का हाई 21.39 रुपए और लोएस्ट प्राइस 8.11 रुपए है. को देखते हुए उल्लेखनीय है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
