Bonus Issue: शेयर बाजार में जोरदार हलचल है. बजट के चलते बाजार में एक्शन ज्यादा देखने को मिला. अब बजट के बाद बाजार की नजर रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग पर है. हालांकि, इस दौरान चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते फोकस में रहे. इसमें ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के शेयर भी शामिल हैं, जिसने 10 साल में पहली बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है.
बोनस इश्यू को मिली मंजूरी
ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी के बोर्ड ने 1:1 अनुपात में जारी करने को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि निवेशकों को उनके पास रखे हर एक शेयर के लिए एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा. हालांकि इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अभी फिक्स नहीं गई है.
बोनस इश्यू क्या है?
चुनिंदा कंपनियों बोनस इश्यू बांटती हैं, जिससे निवेशकों को एक्स्ट्रा शेयर मिलते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बोनस शेयर क्या होता है... तो बोनस शेयर स्टॉकहोल्डर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के जारी किए जाते हैं, जिन्हें आमतौर पर फ्री शेयर भी कहा जाता है. दरअसल, कंपनियां इनका इस्तेमाल फ्री रिज़र्व को भुनाने, प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़ाने और रिज़र्व को कम करते हुए पेडअप कैपिटल बढ़ाने के लिए करती हैं.

हुआ 602 करोड़ की नेट इनकम
ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में कंपनी के नेट इनकम में सालाना आधार पर 6.2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. यह 563 करोड़ रुपए से बढ़कर 602 करोड़ रुपए हो गया है. हालांकि, पिछले साल की समान अवधि के दौरान नेट प्रॉफिट 25 करोड़ रुपए से घटकर 12.5 करोड़ रुपए रह गया।.
ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज का स्टॉक परफॉर्मेंस
ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज का स्टॉक परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छा नहीं है. बीएसई पर शेयर 1 फरवरी को 534 रुपए के भाव पर बंद हुआ. यह बीते 1 एक साल की अवधि में सपाट ही रहा है. जबकि 2 साल की अवधि में 70 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
