Bonus Issue; Stock Split Record Date Next Week: सोमवार (22 सितंबर) से शुरु होने वाले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
ऐसे में यदि आपके पास भी इन कंपनियों के शेयर हैं तो आप भी बोनस या स्टॉक स्प्लिट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि रिकॉर्ड डेट तक आपके पास इन कंपनियों के शेयर होने चाहिए।

इन तमाम कंपनियों ने इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर अलग-अलग दिन रिकॉर्ड डेट तय किया है। तो चलिए जानते ये कौन-कौनसी कंपनियां हैं... हालांकि इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि तय समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा जबकि रिकॉर्ड डेट के दिन खरीदे गए शेयर पर कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यदि आप इन तमाम कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।
Bonus Issue Record Date Next Week
Sandur Manganes Bonus Issue Record Date
संदुर मैंगन्स ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में 2 शेयर मिलेंगे। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने सोमवार, 22 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है।
Pidilite Industries And Time Technoplast Bonus Issue Record Date
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और टाइम टेक्नोप्लास्ट ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में 1 शेयर मिलेंगे। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने मंगलवार, 23 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है।
Nazara Technologies Bonus Issue Record Date
नाज़ारा टेक्नोलॉजीज ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में 1 शेयर मिलेंगे। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है।
Chandra Prabhu International Bonus Issue Record Date
चंद्र प्रभु इंटरनैशनल (CPIL) ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर 2 शेयर पर फ्री में 1 शेयर मिलेंगे। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है।
Stock Split Record Date Next Week
Adani Power Stock Split Record Date
अदाणी पावर ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 टुकड़ों में बंटेगी। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने सोमवार, 22 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय किया है।
Nazara Technologies Stock Split Record Date
नाज़ारा टेक्नोलॉजीज ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के 4 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 टुकड़ों में बंटेगी। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय किया है।
R M Drip Sprinklers Systems Stock Split Record Date
आर एम ड्रिप स्प्रिंकलर सिस्टम ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 टुकड़ों में बंटेगी। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय किया है।
PVV Infra Stock Split Record Date
पीवीवी इंफ्रा ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 टुकड़ों में बंटेगी। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय किया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
