Bank of India Apprentice Jobs 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अप्रेंटिस के लिए नए पदों पर नौकरी देने की जानकारी दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बैंक की वेबसाइट bankofindia.co.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 मार्च तक अपने आवेदन जमा करने होंगे।

इन जगहों पर मिलेगी आपको नौकरी (Bank of India Apprentice Recruitment)
बीओआई ने अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कई राज्यों में इन पदों पर भर्ती होगी। वैकेंसी की डिटेल्स इस प्रकार से है-
एससी (अनुसूचित जाति)-52 पोस्ट
एसटी (अनुसूचित जनजाति)-40 पोस्ट
ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)-81 पोस्ट
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)-32 पोस्ट
जनरल कैटेगरी-195 पोस्ट
पीडब्ल्यूबीडी -16 पोस्ट
कुल-400 पदों पर भर्ती होगी।
सरकारी बैंक अपरेंटिस के लिए एलिजिबिलिटी (BOI Apprentice Job Eligibility Criteria)
इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में पाई जा सकती है। बैंक ऑफ इंडिया की इस वैकेंसी(Bank of India Vacancy) का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। ध्यान रखें कि उम्मीदवार का जन्म 02.01.1997 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
ऐसे होगा सेलेक्शन
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर 400 रुपये से 800 रुपये तक तय किया गया है। अप्रेंटिसशिप एक साल तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बाकि की सारी डिटेल मिल जाएंगी।
ऐसे करें इस पद के लिए आवेदन (BOI Jobs 2025)
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाना होगा।
- फिर वेबसाइट पर 'करियर' सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'अप्रेंटिस भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और सारी डिटेल्स भरें।
- फिर आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भरें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications