Bank of Baroda News: आपको बता दें कि पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
अगर आप इस बैंक के क्रेडिट कार्डहोल्डर हैं और क्रेडिट कार्ड का भुगतान लेट से करते हैं या फिर लिमिट से अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

23 जून से बैंक ऑफ बड़ौदा के बॉबकार्ड लिमिटेड द्वारा जारी वन को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर संशोधित शुल्क लगेगा। भुगतान में देरी या आंशिक भुगतान या निर्धारित क्रेडिट सीमा से अधिक भुगतान के लिए कार्ड का उपयोग करने के मामलों में, बैंक ने लगाए गए शुल्क को बढ़ा दिया है।
इतनी है ब्याज दर
वर्तमान में, बकाया राशि पर ब्याज दर 3.49 प्रतिशत प्रति माह (यानी, 41.88 प्रतिशत प्रति वर्ष) है। 23 जून से, सभी बॉब कार्ड वन को- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए यह प्रति माह 3.57 प्रतिशत (यानी, 45 प्रतिशत प्रति वर्ष) होगा।
लिमिट से अधिक खर्च करने पर देना पड़ेगा इतना चार्ज
जब भी कार्डधारक निर्धारित क्रेडिट सीमा का उल्लंघन करता है, तो बैंक उस राशि का 2.5 प्रतिशत या 400 रुपये ओवर-लिमिट शुल्क लेता है।
23 जून से, नए ओवर-लिमिट राशि का 2.5 प्रतिशत या 500 रुपये है। वनकार्ड ऐप लेनदेन को सीमा से अधिक इस्तेमाल करने की अनुमति तभी देगा जब कार्डधारक ओवर-लिमिट कार्ड को कंट्रोल करने में सक्षम हो।
देर से भुगतान करने पर चार्जेस
यदि भुगतान की निर्धारित तारीख तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ है या न्यूनतम राशि से कम भुगतान हुआ है, तो बैंक कार्डधारकों की बकाया राशि के आधार पर लेट भुगतान शुल्क लगाता है।
वर्तमान में, बैंक शुल्क 100 रुपये से 1,200 रुपये के बीच है। 23 जून से नियमों के अनुसार, शुल्क 250 रुपये से 1,250 रुपये के बीच होगा।
BOB के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
अगर आप BOB के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट की फोटो की फोटोकॉपी, आय का प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट की कॉपी, मूल निवासी प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या गैस कनेक्शन बिल)।
इसके साथ-साथ CIBL स्कोर अच्छा होना चाहिए( 750 के करीब)। साथ ही पिछले 3-6 महीने के बिजनेस बैंक स्टेटमेंट की कॉपी, पासपोर्ट की आवेदन फॉर्म और आवश्यकता अनुसार भरी हुई जानकारी, कार्ड अप्लिकेशन फीस का भुगतान प्रमाण भी आपको देना पड़ेगा।
ऐसे करें BOB क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई
BOB के क्रेडिट कार्ड के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑनालइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें आपकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करें और आवेदन में अपलोड करें।
वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए आप निकटतम शाखा में जाएं और अपने निकटतम बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जाकर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें।
फिर बैंक के अधिकारी आपको आवश्यक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स भरने के लिए देंगे, जिसे भर कर आपको सभी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
