Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने का मौका ढूंढ़ने वालों युवाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4000 पदों पर अपरेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 19 फरवरी से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। अगर आप भी बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो इस बैंक में आवेदन करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है बैंक ऑफ बड़ौदा जॉब के लिए अप्लाई? (BOB Jobs 2025)
बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब के लिए आपकी उम्र कम से कम 20 साल से 28 साल तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के लिए नियमों के अनुसार छूट दी गई है। आपके पास सरकार मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है।
इतनी है एप्लीकेशन फीस (Bank Of Baroda Jobs 2025 Application Fees)
इस भर्ती के लिए आपको एप्लीकेशन फीस को भी भरना होगा। इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस 800 रुपये देनी होगी। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का पेमेंट करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही एप्लीकेशन फीस के साथ जीएसटी का पेमेंट भी करना होगा।
ऐसे करें बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब के लिए अप्लाई (Bank Of Baroda Recruitment 2025 Details)
1.बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
2.इसके बाद अपरेंटिस भर्ती के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
4.लॉगिन जानकारी का यूज करके आप लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म को भरें।
5.इसके बाद सभी जानकारी को चेक कर लें और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
ऐसे होगा इन पदों पर सेलेक्शन (BOB Recruitment 2025 Selection Process)
आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आप इसके लिए 11 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर सेलेक्शन 3 स्टेप्स में होगा। सबसे पहले इसमें लिखित परीक्षा होगी। ये परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। आपको इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में हिंदी / अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान, फाइनेंसेस और सामान्य अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। आखिरी स्टेप में आपकी स्थानीय भाषा पर पकड़ पहचानने के लिए भी टेस्ट होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications