Bank FD Rates: आपको बताते चले कि बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। उसके पहले चार और ऐसे बैंक थे जिन्होंने अपनी एफडी ब्याज दर में इजाफा किया था। हालांकि अब दो और ऐसे बैंकों का नाम सामने आ रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा रहे हैं। इनमें पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ोदा भी शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा यूनियन बैंक ने भी फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसा डालकर अच्छा खासा रिटर्न कमा सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको इन बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर के बारे में बताने जा रहे हैं।

मीडिया के द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ बडौदा ने अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि बैंक ने अपनी ब्याज दर को करीब 1.25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, जिससे निवेशकों को बेहतर मुनाफा मिलेगा इसके साथ ही ज्यादा निवेशक भी बैंक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा से पहले यूनियन बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को बढ़ाया है। गौरतलब है कि इन दोनों के अलावा चार और ऐसे बैंक है जिन्होंने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को 1.25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इससे पहले स्टेट बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी। एसबीआई के मुकाबले बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अपने यूजर्स को काफी ज्यादा रिटर्न दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने छोटी टेन्योर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ब्याज दर को बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया है। इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कल यानी 29 दिसंबर से लागू की जा चुकी है। बैंक के बयान के मुताबिक सबसे अधिक ब्याज दर की बढ़ोतरी 7 से 14 दिनों वाली फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर की गई है। इन स्कीम में ब्याज दर को बढ़ाकर 3 प्रतिशत से 4.25 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे इन्वेस्टर्स को अच्छा खासा फायदा हो सकता है। वहीं 15 से लेकर 45 दिन तक कीटेन्योर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर को 1 प्रतिशत बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया गया है।
पहले यूनियन बैंक में अपनी ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। यूनियन बैंक के द्वारा जारी की गई नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम कि दरें 27 दिसंबर से ही लागू की जा चुकी हैं। हालांकि यह बैंक का ग्राहक को लुभाने का एक ऑफर भी हो सकता है, लेकिन अगर आप इन स्कीम में इनवेस्ट करेंगो तो आपको बेहतरीन रिटर्न मिल सकता है। आपको बताते चलें कि यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की कीमत वाली फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर बढ़ाई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
