देश के दो बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। यह फैसला रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद लिया गया है। इससे लोन लेने वालों की ईएमआई में कुछ कमी आ सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने RLLR घटाया, नई दर 8.15%
सरकारी बैंक BOB ने कहा है कि उसने अपनी रेपो से जुड़ी लोन दर (RLLR) में 0.50% की कटौती की है। यह नई दर 7 जून से लागू हो गई है। अब बैंक की RLLR घटकर 8.15% हो गई है। बैंक ने बताया कि उसने रेपो रेट में हुई पूरी कटौती को ग्राहकों तक पहुंचाया है, ताकि उन्हें सीधा फायदा मिले।
एचडीएफसी बैंक ने MCLR में की हल्की कटौती
प्राइवेट क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी उधारी दरों में थोड़ा बदलाव किया है। बैंक ने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट) में अलग-अलग समय के लिए 0.10% तक की कटौती की है।
नई दरें इस प्रकार हैं:
1 दिन और 1 महीने की दर: 8.90%
3 महीने की दर: 8.95%
6 महीने और 1 साल की दर: 9.05%
2 और 3 साल के लोन की दर: 9.10% (पहले 9.20%)
ये दरें भी 7 जून से लागू हो गई हैं और इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिनके लोन MCLR से जुड़े हैं।
RBI ने घटाई रेपो रेट अब 5.50%
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में अपनी रेपो रेट में 0.50% की बड़ी कटौती की है। अब यह दर 6.00% से घटकर 5.50% रह गई है। यह कदम आर्थिक एक्टिविटीस को रफ्तार देने और कर्ज को सस्ता करने के मकसद से उठाया गया है। साथ ही बैंकों को ज्यादा लोन देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कैश रिज़र्व रेश्यो (CRR) में भी कटौती की गई है।
ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा?
लोन की EMI घट सकती है, जिससे मासिक खर्च थोड़ा कम हो सकता है। जो लोग नया होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, उन्हें कम ब्याज दर मिल सकती है। मौजूदा लोन धारकों को ब्याज दरों में गिरावट का फायदा उनके लोन टर्म्स के अनुसार मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
