Share News: बीएन राठी सिक्योरिटीज लिमिटेड ने हाल ही में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही, कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित की जा चुकी है। 24 जनवरी को ये रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट से लगातार दो दिन पहले इस कंपनी के शेयर गिर रहे हैं।

लगातार दो दिन आई शेयरों में गिरावट
सोमवार को बीएन राठी सिक्योरिटीज के शेयरों का भाव बीएसई में 230.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को इस कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 224 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में पिछले 1 हफ्ते में करीब 2.01 की गिरावट आई है। इसका मार्केट कैप 230 करोड़ रुपये है। बीएन राठी सिक्योरिटीज के शेयरों का 52 हफ्तों का हाई 291 रुपये और ऑल टाइम लो 86.65 रुपये है। लॉन्ग टर्म में इस कंपनी ने 3 साल में 409 प्रतिशत और 5 साल में 1090 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर आज 8.35 प्रतिशत फिसलकर 216 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
कंपनी ने पहले भी दिया है डिविडेंड
बीएन राठी ने साल 2024 में निवेशकों को एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, कंपनी ने 2023 में निवेशकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया लेकिन साल 2025 में पहली बार ऐसा हो रहा है जब बीएन राठी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर का तोहफा भी दिया जाएगा।
जानें क्या होता है बोनस शेयर और रिकॉर्ड डेट?
बोनस शेयर को बोनस इश्यू भी कहा जाता है। कंपनी के द्वारा अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को "बोनस" के रूप में एक अतिरिक्त शेयर दिया जाता है। उदाहरण से बताएं तो अगर कोई कंपनी दो बोनस शेयरों के लिए एक की घोषणा करती है, तो इसका मतलब यह होगा कि मौजूदा शेयरहोल्डर को एक मौजूदा शेयर के लिए दो अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। रिकॉर्ड डेट का मतलब है, कंपनी अपने शेयरधारकों की लिस्ट तैयार करती है जिन्हें डिविडेंड या बोनस दिया जाना है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications