Elon Musk Networth : एलन मस्क ने ट्विटर का टेकओवर कर लिया है। मगर इसके बाद से ही एलन मस्क के ट्विटर का टेकओवर करना गातार चर्चा में बना हुआ है। सबसे पहले खबर सामने आई मस्क द्वारा कंपनी के कई कर्मियों को नौकरी से निकालने की। फिर खबर आई ट्विटर के ब्लू टिक अकाउंट से 8 डॉलर प्रति माह वसूलने की। ऐसा वे 44 अरब डॉलर की वसूली के लिए करना चाहते थे। एलन मस्क ने ट्विटर के वेरिफाई अकाउंट्स के लिए हर महीने 8 डॉलर चुकाने की ऐलान कर दिया था। पर यही फैसला उल्टा पड़ गया। मस्क के इस फैसले से एक कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

कितना हुआ नुकसान
ट्विटर के ब्लू टिक के लिए एक दवा कंपनी को 1.20 लाख करोड़ रु की चपत लगी। हुआ ये कि ब्लू टिक वेरिफिकेशन के बाद से कई यूजर्स फर्जी अकाउंट बनाकर अपना अकाउंट वेरिफाई करने लगे। फिर उससे उन्होंने फेक न्यूज फैलाई। नतीजे में कुछ समय पहले ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी।
किस कंपनी को लगी चपत
एली लिली दुनिया की दिग्गज फार्मेसी कंपनियों में शामिल है। इसी कंपनी के नाम से एक जाली ट्विटर अकाउंट बनाया गया। फिर जिसने ये अकाउंट बनवाया, उसने 8 डॉलर देकर खाता वेरिफाई करवा लिया। इसके बाद फेक अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया कि इंसुलिन अब फ्री है। यह ट्वीट फेक अकाउंट से बीते गुरुवार को किया गया।

कैसे हुआ नुकसान
जब इस कंपनी के निवेशकों ने ये ट्वीट देखा तो उन्हें ये सच लगा। फिर क्या उन्होंने कंपनी के शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी। फिर बाद में कंपनी का शेयर एक दिन में 4.37 फीसदी गिरा। इससे कंपनी को 1.20 लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ। हालांकि कंपनी ने अपने असली और आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इस खबर के फर्जी होने की बात कही। एलि लिली इंसुलिन तैयार करती है।
फेक अकाउंट्स की संख्या उछली
फिलहाल ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर वाली स्कीम को रोक दिया है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि इस सेवा की शुरुआत के बाद फेक अकाउंट्स की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हुआ। अहम बात यह है कि दुनियाभर के बड़े ब्रांड, कंपनियों और लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने लगे। पर ट्विटर पर दोबारा से यह सर्विस आ सकती है। इसके लिए कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है। एक अनुमान के अनुसार अगले हफ्ते तक इसे फिर से शुरू कराया जा सकता है।

क्या होता ब्लू टिक का फायदा
मस्क ने ट्विट किया कर कुछ जरूरी जानकारी साझा की थी कि अगर कोई व्यक्ति ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर देता है तो उसे रिप्लाई, सर्च और मेंशन में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही वे यूजर्स जो 8 डॉलर देंगे उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो अपलोड करने की भी सुविधा दी जाएगी। साथ ही जो विज्ञापन होंगे वो भी पहले के मुकाबले आधे से कम होंगे। पहले खबर ब्लू टिक के लिए यूजर्स से 8 डॉलर नहीं बल्कि 20 डॉलर प्रति महीने लेने की थी। मगर आधिकारिक ऐलान 8 डॉलर का किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications