Blue Jet IPO Listing: शेयर 3 फीसदी प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, जानिए डिटेल

Blue Jet Healthcare देश में पहली बार ऑर्टिफिशियल स्वीटनर सैक्चरीन और इसके साल्ट्स बनाने वाली कंपनी है। इसके शेयर की आज शेयर बाजार में सुस्त एंट्री हुई। इसके शेयर 346 रु के भाव पर जारी हुए हैं आज बीएसई पर इसके शेयर की एंट्री 359 रु के भाव पर हुई है यानी इस कंपनी के आईपीओ ने अपने निवेशकों को केवल 3.76 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

blue-jet-ipo

ब्लू जेट हेल्थकेयर का 840 करोड़ 27 लाख रु का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच खुला था। यह आईपीओ ओवरऑ 7.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इसमें क्यूआईबी का हिस्सा 13.72 गुना भरा था वही, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 13.59 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.24 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 2 रु की फेस वैल्यू वाले 2 करोड़ 42 लाख 85 हजार 160 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इश्यू के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। अरोड़ा परिवार ने इश्यू के जरिए अपनी हिस्सेदारी हल्की की है।

ब्लू जेट हेल्थकेयर कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैनुफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन बिजनेस मॉडल पर कार्य करती है। ब्लू जेट हेल्थकेयर का कारोबार 3 प्रोडक्ट कैटेगरी में फैला हुआ है। इसमें हाई इंटेंसिटी स्वीटनर्स, कंट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स, फार्मा इंटरमीडिएट्स एंड एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट्स शामिल है।

अगर हम ब्लू जेट हेल्थ केयर की वित्तीय सेहत की बात करें तो फिर पिछले फाइनेंशियल ईयर 2023 में इसका नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 181 करोड़ 59 लाख रु से गिरकर 160 करोड़ 3 लाख रु पर आ गया।

ब्लू जेट ब्रांड नाम के तहत यह कंपनी कार्य करती है। यह कंपनी इनोवेटर फार्मास्युटिकल कंपनियों और बहुराष्ट्रीय जेनेरिक फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए उत्पाद पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें: 1000 रुपये तक जाने को तैयार है यह शेयर, तुरंत उठाएं मौके का फायदा

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+