Blue Jet Healthcare IPO: ब्लू जेट हेल्थकेयर का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह आईपीओ 27 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसमें मिनिमम 14 हजार 147 रु का निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 329-346 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का प्लान लगभग 840 करोड़ रु जुटाने का है। इसमें प्राइस बैंड की बात करें तो फिर यह 329-346 रु तय हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका अलॉटमेंट 1 नवंबर को हो सकता है। वही, कंपनी के शेयर की लिस्टिंग की बात करें तो फिर इसका लिस्टिंग 6 नवंबर को हो सकती है।

वर्ष 1968 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी। यह कंपनी हेल्थकेयर इंग्रेडियंट और फार्मास्यूटिकल का काम करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कंपनी 39 देशों में अपना बिजनेस कर रही है।
कंपनी ने आईपीओ के खुलने से पहले ही निवेशकों से 252 करोड़ रु जुटा लिए हैं। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि यह इश्यू ऑफर फॉर सेल है। जिसमें ऑफर फॉर सेल के अंतर्गत 2 करोड़ 42 लाख शेयर को बिक्री के लिए पेश किए जायेंगे।
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसकी जितनी भी आय होगी। यह पूरी आय शेयर धारकों के पास ही जायेगी। कंपनी 346 रु प्रति शेयर के अनुसार 72 लाख 85 हजार इक्विटी आवंटन कर रही है।
स्टॉक्सबॉक्स ने भी इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन की सिफारिश की है क्योंकि ब्रोकरेज ने सीडीएमओ मॉडल में कंपनी की विकास क्षमता, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और उत्पादन क्षमता में विस्तार पर दांव लगाया है, जिसके बारे में उसने कहा कि ये आगे चलकर कंपनी के प्रदर्शन के लिए प्रमुख चालक बने रह सकते हैं।
ब्रोकरेज आनंद राठी ने लंबी अवधि के नजरिए से सब्सक्राइब रेटिंग की सिफारिश की है। इसमें कहा गया है कि कंपनी का मूल्यांकन उचित है।
जियोजित ने मजबूत बिजनेस प्रोस्पेक्ट, हेल्थी रिटर्न रेश्यो, फॉरवर्ड इंटीग्रेशन, ग्रीनफील्ड विस्तार योजनाओं और आशाजनक उद्योग दृष्टिकोण को देखते हुए मध्यम से दीर्घकालिक नजरिए के साथ सब्सक्रिप्शन लेने की भी सिफारिश की है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: हींग की खेती का बिजनेस बना देगा अमीर, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
