मुम्बई। आज सोमवार यानी 21 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 1406.73 अंक की गिरावट के साथ 45553.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 432.10 अंक की गिरावट के साथ 13328.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3192 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 594 शेयर तेजी के साथ और 2430 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 168 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 73.78 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

ज्यादातर अच्छे शेयरों में रही गिरावट
शेयर बाजार में आज गिरावट कितनी खराब थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ज्यादातर अच्छे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते निवेशकों को कई लाख करोड़ रुपये एक दिन में ही डूब गया।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 164.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 89.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 114.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 63 रुपये की गिरावट के साथ 842.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 232.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications