मुम्बई। आज गुरुवार यानी 12 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। शेयर बाजार की आज ऐतिहासिक गिरावट के दौरान बीएसई का करीब 10 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया। आज सेंसेक्स जहां करीब 2919.26 अंक की गिरावट के साथ 32778.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ्टी करीब 868.25 अंक की गिरावट के साथ 9590.15 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 226 शेयर तेजी के साथ 2240 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 107 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। आज की गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बड़ी कंपनियों का कोई भी शेयर बढ़कर बंद नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे की कमजोरी के साथ 74.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

हर इंडेक्स में भारी गिरावट
सेंसेक्स और बैंक निफ्टी 2 साल के निचले स्तर पर बंद हुए हैं, जबकि निफ्टी करीब 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है। वहीं मिडकैप इंडेक्स 39 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। सभी सेक्टर इंडेक्स 52 हफ्ते के नीचे बंद हुए हैं। मेटल इंडेक्स 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, ऑटो इंडेक्स करीब 6 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 60 रुपये की गिरावट के साथ 344.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 73 रुपये की गिरावट के साथ 443.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 212.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 79.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 25.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की टॉप 10 गिरावट
-12 मार्च 2020 को सेंसेक्स 2919.26 अंक गिरकर बंद हुआ
-9 मार्च 2020 को सेंसेक्स 1941.67 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स 1624.51 अंक गिरकर बंद हुआ
-28 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 1448.37 अंक गिरकर बंद हुआ
-21 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 1408.35 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स 1070.63 अंक गिरकर बंद हुआ
-1 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 987.96 अंक गिरकर बंद हुआ
-17 मार्च 2008 को सेंसेक्स 951.03 अंक गिरकर बंद हुआ
-3 मार्च 2008 को सेंसेक्स 900.84 अंक गिरकर बंद हुआ
-6 मार्च 2020 को सेंसेक्स 893.99 अंक गिरकर बंद हुआ
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
