मुम्बई। आज मंगलवार यानी 21 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स सेंसेक्स करीब 1011.29 अंक की गिरावट के साथ 30636.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 280.40 अंक की गिरावट के साथ 8981.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2565 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 735 शेयर तेजी के साथ और 1674 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 156 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 30 पैसे की कमजोरी के साथ 76.84 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

कच्चे तेल के रेट में गिरावट ने खेल बिगाड़ा
कच्चा तेल अंतराष्ट्रीय बाजार में काफी कम रेट पर बिकने लगा है। कल तो यह शून्य से भी करीब 4 डॉलर तक नीचे चला गया था। इसी के चलते कल अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट आ गई थी। इसके चलते आज भारत का शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला और अंत तक गिरावट से ऊबर नहीं पाया। अंत में यह भारी गिरावट के साथ ही बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 172 रुपये की तेजी के साथ 4,016.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारत इंफ्राटेल का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 163.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करब 10 रुपये की तेजी के साथ 500.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 1,827.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 592.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 56 रुपये की गिरावट के साथ 400.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 209 रुपये की गिरावट के साथ 2,099.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 331.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 129.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 107.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : बाटा इंडिया के शेयर ने 10 साल में बना दिया करोड़पति, जानें रिटर्न


Click it and Unblock the Notifications