BlackRock Plans Hiring In India: युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। जो भी युवा नौकरी की तलाश में थे उनके लिए ये एक खुशखबरी है। दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक भारत में अपने वर्कफोर्स को करने जा रही है और इसके लिए लगभग 1,200 नए कर्मचारियों को हायर करेगी। ये हायरिंगजल्द शुरु होने वाली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

कहां होगी हायरिंग?
यह हायरिंग गुरुग्राम और मुंबई में स्थित अपने iHubs में होगी। इस विस्तार के बाद, इन स्थानों पर ब्लैकरॉक के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर लगभग 3,500 हो जाएगी। कंपनी का लक्ष्य इसके माध्यम से अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं को मजबूत करना है।
110 बिलियन डॉलर हो जाएगा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर
भारत तेजी से वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) का केंद्र बनता जा रहा है, जो बैक-ऑफिस केंद्र के रूप में अपनी पारंपरिक भूमिका से हटकर काम कर रहा है। ये केंद्र अब बैंकिंग और फार्मास्यूटिकल्स सहित अलग-अलग क्षेत्रों में इंजीनियरों और वकीलों को जॉब देते हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनसुार, अर्न्स्ट एंड यंग की एक रिपोर्ट में जानकारी दी की गई है कि 2030 तक भारत का जीसीसी बाजार (Global Capability Centers) 110 बिलियन डॉलर का हो जाएगा, जिसमें 4.5 मिलियन से अधिक लोग काम करेंगे।
इन सर्विसेस को ऑफर करती है कंपनी
अपने iHubs का विस्तार करने के अलावा, BlackRock बेंगलुरु में एक ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसके वर्कफोर्स में लगभग 1,500 कर्मचारियों को जोड़ने की तैयारी है। कंपनी के iHubs निवेश रिसर्च, रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंशियल इंजीनियरिंग, बिजनेस ऑपरेशन और डेटा एनालिटिक्स जैसी कई सर्विस ऑफर करते हैं।
इसके कारण कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को एडजस्ट करने के लिए, ब्लैकरॉक ने गोरेगांव, मुंबई में ओबेरॉय रियल्टी से अतिरिक्त ऑफिस स्पेस लीस पर लिया है। इस लीस की वैल्यू लगभग 400 करोड़ रुपये है।
कई वित्तीय फर्मों ने भारत में अपना ऑपरेशन स्थापित किया है। उदाहरण के लिए, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, एचएसबीसी होल्डिंग्स और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के भारतीय केंद्रों में हजारों कर्मचारी काम कर रहे हैं।
गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने भी बेंगलुरु और हैदराबाद में स्थित अपने जीसीसी के लिए लगभग 9,000 कर्मचारियों को काम पर रखा है। इन फर्मों की बढ़ती मौजूदगी ग्लोबल वित्तीय सर्विस के लिए एक खास स्थान के रूप में भारत के महत्व को दिखाती है। ब्लैकरॉक के प्रवक्ता ने हायरिंग प्लान या एआई टीम के विकास पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
