नयी दिल्ली। क्या आपने काले गेहूं के बारे में सुना है? नहीं तो आज जान लीजिए। ये गेहूं की एक खास किस्म होती है, जिसकी खेती खास तरीके से की जाती है। बताया जाता है कि काले गेहूं में सामान्य गेहूं की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक आयरन एकाग्रता होता है। हालांकि प्रोटीन, पोषक तत्व और स्टार्च की मात्रा समान रहती है। भारत में आम तौर पर काले गेहूं की खेती नहीं होती, मगर मध्य प्रदेश में धार जिले के एक किसान ने काले गेहूं की फसल उगाई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस किसान की काले गेहूं की फसल के बारे में।
गेहूं साबित हो रहा सोना
मध्य प्रदेश में धार जिले के विनोद चौहान नामक किसान ने रबी सीजन में काले गेहूं की फसल की। खास बात ये है कि उनके इस विशेष गेहूं की मांग 12 राज्य कर रहे हैं, जिससे ये गेहूं उनके लिए सोना साबित हो रहा है। विनोद ने परंपरागत खेती के बजाय नए तरीके से खेती करके स्पेशल फसल तैयार की है। काला गेहूं एक दुर्लभ फसल है। मगर विनोद ने इस फसल की खेती पूरे 20 बीघा जमीन पर की है। दुर्लभ फसल और 12 राज्यों से मांग आना उनके लिए किस्मत चमकने जैसा है।
कितना मिलेगा दाम
विनोद के मुताबिक उन्होंने 500 किलो काले गेहूं की बुवाई की थी, जिससे 200 क्विंटल (1 क्विंटल = 100 किलो) फसल की पैदावार हुई है। यानी उनके पास 200 क्विंटल दुर्लभ काला गेहूं है। जहां तक कीमत का सवाल है तो विनोद को इसकी सामान्य गेहूं के मुकाबले दोगुनी कीमत मिलेगी। जैसा कि बताया गया कि स्वास्थ्य के लिए अधिक बेहतर है इसी कारण इसके लिए दाम भी अधिक मिलेगा।
कैसे सीखी काले गेहूं की खेती
हैरानी की बात ये है कि विनोद काले गेहूं की खेती यूट्यूब से सीखी। दरअसल वे अलग तरह से कुछ नया करना चाहते थे और यूट्यूब पर उन्हें काले गेहूं की खेती की जानकारी मिली। हालांकि उन्होंने खेती से पहले कृषि विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। इसके बाद इस दुर्लभ खाद्य उत्पाद की खेती की शुरुआत की। दूसरे आश्चर्य की बात ये है कि अभी तक कृषि विभाग ने भी काले गेहूं की खेती नहीं की है। विनोद अब कृषि विभाग को इस खात फसल की जानकारी देंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications